Smoothies For Glowing Skin: आपका चेहरा खिलखिलाता रहे, इसके लिए आप न जाने कितने तरह के उपाय करती हैं। कई बार जो उपाय आप अपने चेहरे के रखरखाव के लिए करती हैं, इसका उल्टा असर त्वचा पर पड़ने लगता है। खासकर लड़कियों का चेहरा तो कुछ ज्यादा ही संवेदनशील होता है। अपने चेहरे को अच्छा दिखाने की जद्दोजहद में लड़कियां हमेशा लगी रहती हैं, मगर कई बार इसका उल्टा असर होने से वे परेशान हो जाती हैं। ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे हैं, जिससे आप बहुत ही आसानी से अपने चेहरे के ग्लो को बढ़ा सकती हैं।
चेहरे पर निखार आखिर किस तरीके से लाया जाए, इसके लिए यहां हम आपको स्मूदी की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। यदि आप इन स्मूदी का सेवन करती हैं तो निश्चित तौर पर इससे आपके चेहरे का निखार बढ़ना शुरू हो जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इन स्मूदी को बनाना बहुत ही आसान है। यही नहीं, इनका स्वाद भी आपको बहुत पसंद आएगा। तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि इन स्मूदी को आप किस तरीके से तैयार कर सकती हैं।
ऐसा माना जाता है कि संतरे या फिर अंगूर में सबसे ज्यादा विटामिन सी होते हैं, मगर आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि इन दोनों से भी अधिक मात्रा में विटामिन सी की मौजूदगी स्ट्रॉबेरी में होती है। कई शोध में यह पता चला है कि विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा यदि आप अपने शरीर में होती है तो इससे चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती हैं और न ही बारीक रेखाएं उभरती हैं। विटामिन सी की प्रचुरता यदि आपके शरीर में बनी रहे तो चेहरा हमेशा इससे आपका खिला-खिला नजर आता है। इसलिए अपने आहार में आपको स्ट्रॉबेरी स्मूदी को अवश्य शामिल करें।
चुकंदर के बारे में तो आप जानती ही होंगी कि हमारी सेहत के साथ त्वचा के लिए भी यह कितना फायदेमंद होता है। चुकंदर खाना यदि आपको पसंद नहीं है तो स्मूदी के रूप में भी आप इसका सेवन कर सकती हैं। आप यदि इसका स्मूदी बनाना चाह रही हैं तो इसके लिए आपको चार चुकंदर, आम, आधा इंच अदरक और नींबू का छिलका निकाल कर काट लेना है। अब गेहूं के जवारे इसमें आधा चम्मच, 1 कप पानी और एक कप बर्फ को मिलाकर मिक्सी में सभी को पीस लेना है। आप इस स्मूदी का सेवन शुरू करेंगी तो कुछ ही दिनों में चेहरे पर ग्लो नजर आने लगेगा।
यह भी पढ़े:
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, नर्वस सिस्टम को शांत करने जैसे गुण अनानास में मौजूद होते हैं। विटामिन सी इसमें खूब होते हैं। सेब में पाचन को बढ़ाने वाले फाइबर होते हैं। चार अनानास, पुदीने के पत्ते, तीन चम्मच काजू, नींबू का रस, एक कप पानी, एक कटा हुआ सेब और जरूरत के अनुसार बर्फ मिलाकर स्मूदी को आप मिक्सी में तैयार कर लें। इसके सेवन से त्वचा कुछ ही दिनों में दमकनी शुरू हो जाएगी।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…