Coconut Oil For Wrinkles: किसी भी महिला के लिए झुर्रियां किसी बुरे सपने से कम नहीं होती हैं। सुंदरता को एक तरीके से झुर्रियां बर्बाद ही कर देती हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा से जुड़ी कई तरह की परेशानियां अपनी गिरफ्त में लेने लगती हैं। सबसे ज्यादा उम्र बढ़ने के साथ कोई समस्या बढ़ती है तो वह है झुर्रियों की समस्या। यहां हम आपको कुछ नेचुरल तरीके इस समस्या से निजात पाने के लिए बता रहे हैं।
नारियल का तेल झुर्रियों के लिए – Coconut Oil For Wrinkles


कैस्टर ऑयल और नारियल


झुर्रियों की समस्या में नारियल तेल के साथ कैस्टर ऑयल का प्रयोग करने से आपको फायदा मिल सकता है। कैस्टर ऑयल दरअसल आपकी त्वचा की कंडीशनिंग करता है। साथ ही नारियल का तेल उम्र बढ़ने को प्रदर्शित करने वाले कई संकेतों को दूर कर देता है। साथ में जब दोनों का इस्तेमाल आप करती हैं तो इससे आपकी त्वचा एकदम जवां दिखने लगती है। आपको इसके लिए नारियल तेल की दो से तीन बूंदें के साथ कैस्टर ऑयल मिला देना है और सर्कुलर मोशन में चेहरे का मसाज करना है। त्वचा में जब यह ऑयल अवशोषित हो जाए तो इसे अपनी त्वचा में एक घंटा तक लगाकर रखना है। रोजाना इसके प्रयोग से फर्क जल्दी दिखने लगेगा।
Coconut Oil For Wrinkles – शहद और नारियल का तेल


शहद में एंटीऑक्सीडेंट भरे होते हैं जो कि आपकी त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं। प्राकृतिक तरीके से आपकी त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखकर ये इसे चमकदार बना देते हैं। नारियल के तेल में थोड़ा शहद आपको मिला देना है और झुर्रियों वाली स्क्रीन पर लगाकर एक घंटा तक रखना है। इसके बाद ठंडे पानी से इसे धो लेना है।
एप्पल साइडर सिरका और नारियल का तेल


एस्ट्रिजेंट के तौर पर आपकी त्वचा के लिए एप्पल साइडर सिरका काम करता है। आपको एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा पानी मिला लेना है और कॉटन से चेहरे व गर्दन को साफ कर लेना है। फिर सोते वक्त रात में नारियल के तेल की कुछ बूंदों से अपने चेहरे को मसाज कर लेना है। अगली सुबह पानी से चेहरे को धो लेना है।
यह भी पढ़े
- नारियल तेल के फायदे और नुकसान Nariyal Tel ke Fayde
- पसीने की बदबू से नहीं होना चाहते शर्मिंदा, तो इन चीजों से पाएं छुटकारा
- न करवाएं जरूरत से ज्यादा फेशियल, होते हैं स्किन को ये नुकसान
- विटामिन-ई कैप्सूल से बाल बनेंगे रेशमी और त्वचा में आएगा ग्लो (Vitamin E Capsule)
हल्दी और नारियल का तेल


नारियल के तेल में आपको चुटकीभर हल्दी मिला देना है। चेहरे पर अच्छी तरह से मिलाकर इसे लगा लेना है। हल्दी स्किन के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। झुर्रियों को दूर करने में यह मददगार होती है।