जीवन परिचय

आइये जानते है दीपिका पादुकोण के जीवन की कुछ अनसुनी बातें

Deepika Padukone Biography in Hindi: दीपिका पादुकोण एक भारतीय अभिनेत्री है। आज के समय में यह फिल्म जगत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री है। दीपिका ने हिंदी फिल्मो से अपने करियर की शुरुआत की थी। किशोरावस्‍था में दीपिका नेशनल चैंपियनशिप में बैडमिंटन खेलती थी। लेकिन उन्होंने खेलो से अलग अपना करियर मॉडल के रूप में बनाया। मॉडल बनने के कुछ दिन बाद ही उनको फिल्मो से ऑफर आने लगे। 2006 में कन्नड़ फ़िल्म ऐश्वर्या से दीपिका ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की।

Image Source – Thenewsminute

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone Biography In Hindi) का जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है। उनके पिता एक मशहूर बेडमिंटन खिलाडी रहे है। दीपिका की माँ का नाम उज्‍जवला है। दीपिका ने अपनी शुरुआत की पढाई बैंगलोर के सोफिया हाई स्‍कूल से की थी।  उनकी छोटी बहन अनिशा एक गोल्फ खिलाडी है। उनके दादा रमेश, मैसूर बॅडमिंटन एसोसिएशन के सेक्रेटरी थे।

यह भी पढ़े:

पादुकोण ने हिन्‍दी फिल्‍मी करियर की शुरूआत‍ ब्लॉकबस्टर फिल्‍म ‘ओम शांति ओम’ से की थी। इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरूख खान थे। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस में अपना कमाल दिखाया था। ओम शांति ओम फिल्म के लिए दीपिका को सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला। 2008 में रोमांस फ़िल्म बचना ऐ हसीनो और कॉमेडी हाउसफुल (2010) की वजह से दीपिका पादुकोण को नकारात्मक प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था। लेकिन 2012 में फ़िल्म कॉकटेल फ़िल्म दीपिका के करियर के लिये टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म में उनकी भूमिका की काफी प्रशंसा की गयी। इस फिल्म के बाद उन्होंने सभी बॉलीवुड रिकार्ड्स को तोड़ दिया था।

Image Source – Dnaindia

दीपिका पादुकोण ने 8 साल की उम्र में 2 एडवरटाइजिंग की थी। शुरुआती करियर में वह उत्पादों और विविध ब्रांड का टेलीविज़न पर प्रचार-प्रसार करती थी। किंगफ़िशर फैशन अवार्ड्स में “मॉडल ऑफ़ द इयर” का ख़िताब जीता। 21 साल की उम्र में पादुकोण मुम्बई में अपनी आंटी के साथ रहने लग गयी थी। हिमेश रेशमिया के एल्बम वीडियो “नाम है तेरा” ने दीपिका को काफी प्रसिद्धि दिलवायी। 2006 में उनके करियर में बहुत बड़ा बदलाव आया जब किंगफ़िशर ने अपने कैलेंडर में डिज़ाइनर वेंडेल रोड्रिक्स ने कमेंट किया था कि, “ऐश्वर्या राय के बाद से हमें सुन्दर और नयी लड़की नहीं मिल रही थी लेकिन अब यह तलाश पूरी हो गयी।”

दीपिका पादुकोण को अभी तक 3 फ़िल्मफेयर अवार्ड मिले है। सबसे पहले उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू (ओम शान्ति ओम 2007) के लिए फ़िल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके अलावा दो बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड – गोलियों की रासलीला रामलीला (2013), पीकू (2015) के लिये अवार्ड  दिया गया।

दीपिका पादुकोण फिल्मोग्राफी

  • ओम शान्ति ओम (2007)
  • लव आज कल (2009)
  • कॉकटेल (2012)
  • यह जवानी है दीवानी (2013)
  • चेन्नई एक्सप्रेस (2013)
  • गोलियों की रासलीला रामलीला (2013)
  • हैप्पी न्यू इयर (2014)
  • पीकू (2015)
  • बाजीराव मस्तानी (2015)
  • राब्ता (2017)
  • जीरो (2018)
  • पद्मावत (2018)

अगर आपके पास इसके अलावा कोई और जानकारी है या हमारे द्वारा दी गयी जानकारी में कुछ गलत है तो तुरंत हमे कमेंट करके बताये हम इसको अपडेट करेंगे। अगर आपको दीपिका पादुकोण की जीवनी(Deepika Padukone Biography In Hindi) अच्छी लगी तो अपने सोशल मीडिया और दोस्तों, परिवार के साथ जरूर शेयर करे।

प्रशांत यादव

Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago