ऑटो

ये हैं देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में चलती हैं 320 किलोमीटर

Desh Ki Sabse Sasti Electric Car: मौजूदा समय में देश के अंदर इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है, लोग अब डीजल और पेट्रोल की कारों को नजरअंदाज कर इलेक्ट्रिक वाहनों में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। जब इलेक्ट्रिक कारों का चलन शुरू हुआ था तो इनकी कीमत आसमान की उचाइयों पर थी लेकिन अब धीरे-धीरे इनकी कीमतों पर गिरावट हो रही है और मौजूदा समय में तो ये कारें बजट फ़्रेंडली हैं।
इलेक्ट्रिक कारों के साथ एक समस्या थी कि, ये बजट फ़्रेंडली तो हैं लेकिन सिंगल चार्ज में ये कारें कितना चलती हैं? अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो इलेक्ट्रिक कारों के शौकीन हैं लेकिन आपको भी इनकी अधिक जानकारी नहीं है तो आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने वाले हैं जो बजट फ़्रेंडली होने के साथ-साथ सिंगल चार्ज में कोसों की दूरी तय करती हैं।

ये हैं देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें(Desh Ki Sabse Sasti Electric Car)

1. Tata Tiago EV :

Tata Tiago EV, टाटा मोटर्स के Ziptron के हाइवोल्टेज इलेक्ट्रिक सेगमेंट का प्रोडक्ट है और यह कार 50KW DC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Tata Tiago EV को 50KW DC से कनेक्ट करने पर इसकि बैटरी महज 57 मिनटों में 10 से 80 फीसदी चार्ज हो सकती है। Tata Tiago EV को दो ऑनबोर्ड चार्जिंग के साथ पेश किया गया है, इसका 19.2 KWh औसतन कम पावरफुल होता है और इसके साथ 3.3 KW का चार्जर सपोर्ट रहता है। वहीं बड़े पैक के साथ 7.2 KW का चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और इससे कार की बैटरी महज साढ़े 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। Tata Tiago EV की बाजार में कीमत इस समय 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है और वहीं टॉप मॉडल 11.89 लाख रुपए में मिलती है।

2. Tata Tigor EV

Image Source: Mint

Tata Tigor EV, सेगमेंट को टाटा मोटर्स ने अपने मशहूर सेगमेंट सेडान के अपडेटेड वर्जन के रूप में तैयार किया है। Tata Tigor EV में कंपनी की तरफ से 26 KWh की लिक्विड कूल्ड पैक्ड बैटरी का इस्तेमाल किया है। टाटा की तरफ से दावा किया गया है कि, Tata Tigor EV की बैटरी हर एक मौसम में बेहतरीन प्रदर्शन करती है और मौसम का इसके ऊपर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। Tata Tigor EV सिंगल चार्ज पर 315 किलोमीटर तक चलती है और यह कार बजट फ़्रेंडली भी है। मौजूदा समय में इस कार की कीमत 12.50 लाख रुपए से लेकर 13. 75 लाख रुपए के दरमियान है।

3. Tata Punch EV

Image Source: CarWale

टाटा मोटर्स ने अपने इस खास सेगमेंट Tata Punch EV को जनवरी 2024 में लॉन्च किया है, इसके अंदर निर्माता ने दो बैटरी ऑप्शन दिए हैं पहला सेगमेंट 19.2 KW h की बैटरी के साथ आ रहा है तो वहीं दूसरा सेगमेंट 24 KW h के साथ आता है। 19.2 KWh के साथ आने वाला Tata Punch EV का सेगमेंट सिंगल चार्ज पर 250 किलोमीटर की दूरी तय करती है तो वहीं  24 KW h के साथ आने वाला Tata Punch EV का सेगमेंट सिंगल चार्ज के साथ 315 किलोमीटर की दूरी को तय करता है। मौजूदा समय में Tata Punch EV दिल्ली के शो रूम में 7.99 लाख रुपए में मिलती है तो वहीं इसका टॉप मॉडल 11.89 लाख रुपए में आता है।

4. Citroen eC3

Image Source: CarWale

फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों में से एक Citroen ने कुछ साल पहले ही भारतीय बाजार में Citroen eC3 को लॉन्च किया था। वाहन निर्माता कंपनी की तरफ से इस सेगमेंट में 29.2 KWh की कूल्ड बैट्री पैक्ड का इस्तेमाल किया है। वाहन निर्माता कंपनी ने यह दावा किया है कि, Citroen eC3 सिंगल चार्ज पर 320 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। Citroen eC3 DC चार्ज सिस्टम को सपोर्ट करती है और इस चार्जिंग सपोर्ट के साथ कार महज 57 मिनट में 10 से 80 फीसदी चार्ज हो जाती है और 10.5 घंटे में यह कार फुल चार्ज हो जाती है। Citroen eC3 की भारतीय बाजार में कीमत 11.50 लाख रुपए है।

5. Tata Nexon EV

Image Source: IndiaToday

Tata Nexon EV को टाटा मोटर्स ने दो सेगमेंट के साथ लॉन्च किया है, पहला सेगमेंट है प्राइम सेगमेंट जिसकी कीमत 14.49 लाख रुपए से शुरू होकर 17.19 लाख तक है। Tata Nexon EV प्राइम वेरिएंट में 30.02 KWh की बैट्री मिलती है और कंपनी ने दावा किया है कि, एक बार चार्ज होने के बाद यह कार 315 किलोमीटर की दूरी तय करती है। तो वहीं Tata Nexon EV का दूसरा वेरिएंट है MAX वेरिएंट, जिसकी कीमत 16.49 लाख रुपए से शुरू होकर 19.54 लाख तक जाती है। इस कार में 40.5 KWh की बैट्री दी गई है और सिंगल चार्ज पर ये कार 400 से अधिक किलोमीटर की दूरी तय करती है।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago