Maruti Suzuki ने लम्बे इंतज़ार के बाद अपनी नई गाड़ी Eritga New Model 2018 भारत में लांच कर दी है। नई Ertiga भारत में 2012 से सेल में मौजूद फर्स्ट जनरेशन को रिप्लेस करेगी। Eritga New Model 2018 की शुरुआती कीमत 7.4 लाख है। वही टॉप वैरिएंट की कीमत 10.90 लाख रखी गयी है।
2018 Maruti Suzuki Ertiga कुल 10 वैरिएंट में उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी कुल लम्बाई 4,296 mm, चौड़ाई 1,695 mm और कुल उचाई 1,685 mm है। वहीं, कार का वीलबेस 2,740mm है। कंपनी ने अपनी इस नई MVP में 45-लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
नई Ertiga का डिज़ाइन काफी अच्छा है। और इसमें थोड़ा सा ग्रिल लुक भी दिया गया है। इसमें क्रोम डिटेलिंग भी दी गई है। नई कार में नया आलोय व्हील भी आया है, साथ ही आपको बता दे कि इस कार में आपको काफी स्पेस मिलेगा।
नई कार के इंटीरियर की बात करें तो यहां टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑडियो और कॉल कंट्रोल के साथ फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस नयी MVP में काफी कुछ नया है जैसे कि ऐपल कार प्ले, मिरर लिंक, एंड्रॉयड ऑटो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पार्किंग सेंसर के साथ रिवर्स कैमरा, की-लेस एंट्री और स्टार्ट स्टॉप बटन, मल्टीपल USB चार्जिंग पोर्ट्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और मल्टीपल स्टोरेज कंपार्टमेंट।
Mileage | 25.47 kmpl |
Transmission | Manual/Automatic |
Airbags | Driver and passenger |
Central Locking | Yes |
Engine Display | 1462cc |
Fuel Type | Petrol/Diesel |
Power Windows | Front and Rear |
Boot Space | 209 Liters |
Seats | 7 |
Fuel Tank | 45 liters |
इस कार की फ्यूल टैंक capacity 45 liters है। कार की माइलेज पेट्रोल इंजन में 19.34 Kmpl / 18.69 Kmpl है, वही डीजल इंजन में माइलेज 25.47 Km/l है। Maruti Suzuki ने नई एर्टिगा में मैकेनिकल तौर पे भी काफी काम किया है। इसमें स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और लिथियम बैटरी के साथ नया K15 पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन आपको 6,000rpm पर 105hp की पावर और 4,400rpm पर 138Nm टॉर्क जनरेट करके देगा। वही डीजल इंजन आपको 4,400rpm पर 90hp की पावर और 1,750rpm पर 200Nm टॉर्क जनरेट करके देगा।
दोनों इंजन 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमीशन से लैस है। वही पेट्रोल वेरियंट में 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है।
2018 Maruti Suzuki Ertiga के उतरते साथ ही इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसकी डिलिवरी नवंबर 2018 के अंत तक शुरू हो जाएगी। इसके नए कलर वैरिएंट कार को नए लुक दे रहे है। साथ ही यह कार काफी बड़ी है तो इसमें स्पेस की कोई खासी दिक्कत नहीं आएगी। यह कार सही मायने में एक किफायती सौदा साबित होगी।
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…