इंडियन मार्किट में छोटी एसयूवी गाड़ियों की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है, कम कीमत, बेहतरीन माइलेज और लो मेंटिनेंस की वजह से इन गाड़ियों को खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में मारुती सुजुकी ने भी अपनी नई एसयूवी मारुती Fronx को लॉन्च किया है। प्रीमियम हैचबैक बोलेनो पर बेस्ड इस एसयूवी की शुरूआती कीमत 7.46 लाख रुपये है। लॉन्च होते ही मारुती Fronx की तुलना बाजार में पहले से ही सिक्का जमा चुकी टाटा नेक्सॉन, किआ सॉनेट और हुंडई से होने लगी हैं। ऐसे में बहुत से ग्राहकों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर हम किस गाडी को खरीदें जिससे की हमारे बजट में भी कोई ज्यादा प्रभाव न पड़े। आज के इस लेख में हम आपको इन्ही चारों गाड़ियों के बारे में विस्तार से बताएँगे।
मॉडल | Maruti Fronx | Tata nexon | Hyundai Venue | Kia Sonet |
लम्बाई | 3995 mm | 3993 mm | 3995 mm | 3955 mm |
ऊंचाई | 1550 mm | 1606 mm | 1617 mm | 1642 mm |
चौड़ाई | 1765 mm | 1811 mm | 1770 mm | 1790 mm |
व्हील बेस | 2520 mm | 2498 mm | 2500 mm | 2500 mm |
फ्यूल टैंक | 37 L. | 44 L. | 45 L. | 45 L. |
छोटे और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में पेट्रोल इंजन सबसे ज्यादा मशहूर है। इस सेगमेंट में 1 लीटर टर्बो और 1.2 लीटर नेचुरल ऐस्पायर्ड पेट्रोल इंजन का बोलबाला देखने को मिलता है। छोटे इंजन बेहतरीन माइलेज के साथ साथ बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए भी जाने जाते हैं, इसके अलावा इन कारों का मेंटेनेंस भी बेहद ही कम रहता है। मारुती Fronx में 1 लीटर टर्बो और 1.2 लीटर नेचुरल ऐस्पायर्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसका टर्बो पेट्रोल इंजन 100 Ps की पावर और 147 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं चुरल ऐस्पायर्ड पेट्रोल इंजन 89.73 Ps की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाकि एसयूवी के इंजन की पावर को आप लिस्ट में देख सकते हैं। मारुती Fronx के अलावा सभी गाड़ियों में भी सेम क्वालिटी का ही इंजन लगाया है।
मारुती fronx में कम्पनी ने वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले, हेड अप डिस्प्ले, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, 9 इंच का ऑटो इंफोटमेंट सिस्टम, फ़्लैट बॉटम स्टीयरिंग, रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर दिए गए हैं।
Model | Maruti Fronx | Tata Nexon | Hyundai venue | Kia Sonet |
सन रूफ | No | Yes | Yes | Yes |
वेन्टीलेटेड सीट्स | No | Yes | No | Yes |
इंफोटमेंट स्क्रीन | 9 inch | 7 inch | 8 inch | 10.25 inch |
क्रूज कंट्रोल | Yes | Yes | Yes | Yes |
सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मारुती fronx में कम्पनी ने हेड अप डिस्प्ले, 360 व्यू कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, एयर बैग्स, रियर व्यू कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर रखे हुए हैं।
किसी भी कार खरीदने वाले इंसान का मुख्य फोकस कार की माइलेज के ऊपर होता है और मारुती fronx उसके इस उम्मीद पर खरा उतरने का काम की है। मारुती fronx में कम्पनी ने दावा किया है कि कंपनी का माइलेज 21 से 22 किलोमीटर प्रतिलीटर होगा। जबकि अन्य एसयूवी कारें 17 -18 का ही माइलेज देती हैं।
इन चारों एसयूवी सेगमेंट की कारों की कीमतों में मामूली सा अंतर है। फिर भी अगर इन एसयूवी की शुरूआती कीमतों की बात करें तो मारुती fronx सबसे किफायती नजर आ रही है, रिपोर्ट्स के अनुसार मारुती fronx की एक्स शो रूम कीमत करीब 7.46 लाख रुपये है। वहीं टाटा नेक्सॉन और सॉनेट की कीमत में महज एक हज़ार रूपये का अंतर है जो कि तकरीबन 7.80 लाख रूपये है। इसके अलावा हुंडई वेन्यू की कीमत 7.72 लाख रूपये है। यह सभी कीमतें दिल्ली के शो रूम पर आधारित हैं।
Uttarakhand ke prachin mandir: उत्तराखंड के पिथौराग़ढ़ जिले से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर…
Khane me Mirch Kam Kaise Kare: विश्व के हर कोने में ज्यादा से ज्यादा लोगों…
Nilgiri Tel Ke Fayde: बढ़ती हुई उम्र के साथ बालों के झड़ने की समस्या तेजी…
Bread Pizza Recipe in Hindi: आमतौर में देखा जाता है कि, बच्चों को सबसे अधिक…
Egg Muffin Recipe in Hindi: आज के समय में अंडे सबसे सस्ते व सबसे अधिक…
Fefdo Me Infection Ke Lakshan: फेफड़ा मनुष्य शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना…