ऑटो

4 लाख तक की छूट के साथ मिल रही है महिंद्रा की कार, 31 दिसंबर तक ही है ऑफर

New Year Offer 2020: अगर कार खरीदने का मन है तो इससे बेहतर समय हो ही नहीं सकता क्योंकि इस समय महिंद्रा (Mahindra) अपनी गाड़ियों पर भारी ईयरएंड डिस्काउंट (Year End Discount) दे रही है जिसमें ग्राहक को 4 लाख तक की छूट मिल रही है। खास बात ये है कि ये डिस्काउंट महिंद्रा की लगभग सभी गाड़ियों पर मिल रहा है। डिस्काउंट 40 हजार रुपए से शुरू होकर 4 लाख तक है। लेकिन अगर आप इस भारी डिस्काउंट का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको ये ऑफर केवल दिसंबर तक ही मिलेगा क्योंकि ये ईयर एंड डिस्काउंट है। दरअसल, कंपनी 2019 के स्टॉक को खाली करना चाहती है। इसीलिए सभी डीलर्स ये डिस्काउंट दे रहे है। बस इसके लिए वो मॉडल डीलर के पास होना चाहिए। जिस पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें महिंद्रा अल्टुरस, मराजो, XUV500, XUV300, बोलेरो समते महिंद्रा के कई मॉडल शामिल हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कंपनी किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट दे रही हैं।

1.महिंद्रा अल्टुरस जी4 (Mahindra Alturas G4)

auto car india

महिंद्रा का ये फ्लैगशिप मॉडल है। जिस पर ईयर एंड डिस्काउंट में 4 लाख रुपए तक की छूट दी जा रही है। 7 सीटर ये कार फुली ऑटोमैटिक है। जिसमें 9.2 इंच का हाई डेफिनेशन टचस्क्रीन डिस्प्ले भी दिया है। जो आपके सफर को मनोरंजक बनाता है। साथ ही इसमें दिया गया है 360 डिग्री सराउंड कैमरा, कूल्ड फ्रंट सीट और ऑटो ओपनिंग टेलगेट जैसे फीचर्स एड किए गए हैं जो इस सेगमेंट की किसी अन्य कार में नहीं है केवल इसी कार में पहली बार यूज किए गए हैं। वहीं ये सेफ्टी के नज़रिए से भी बेहद खास है। सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग मिलेंगे। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 27.70 लाख रुपए है।

2. महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo)

auto car india

मराजो महिंद्रा की बात करें तो ये खासतौर से पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की गाड़ी है। कंपनी इस कार पर 2 लाख 9 हज़ार रूपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इसे 4 वैरिएंट M2, M4, M6 और M8 में लॉन्च किया है। और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो ये 10 लाख रुपए में आती है।

3. महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio)

auto ndtv

महिंद्रा का ये सबसे पॉपुलर और ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। स्कॉर्पियों सबकी फेवरेट गाड़ी है। जिस हर युवा वर्ग के लोग पसंद करते हैं। इस दिसंबर इस कार को 1 लाख 30 हज़ार तक के डिस्काउंट पर हासिल किया जा सकता है। महिंद्रा स्कोर्पियों में 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया है, जिसका पावर 140hp है। स्कॉर्पियो के नए वैरिएंट में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। अब इसमें सेफ्टी के लिए रिवर्स कैमरा, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, पैनिक ब्रेक इंडीकेशन, लेटेस्ट जनरेशन ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी एड कर दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 9.96 लाख रुपए से शुरू है।

4. महिंद्रा XUV500 (Mahindra XUV500)

auto car india

एसयूवी XUV500 पर 1 लाख 67 हज़ार तक की छूट दी जा रही है। इसका सबसे सस्ता वैरिएंट W3 है जिसकी कीमत 12.23 लाख रुपए है। इसमें W5, W9, W11 और W11(O) वैरिएंट आ रहे हैं। गाड़ी में 152PS की पावर वाला 2.2 लीटर का डीजल इंजन है, जो 360Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, डिस्क ब्रेक्स और मैनुअल एसी, फ्रंट और रियर एसी वेंट्स, सेंट्रल लॉकिंग और माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम जैसे फीचर्स मौजूद है। जो किसी भी स्मार्ट कार में मिलते हैं।

5. महिंद्रा टीयूवी 300 ( Mahindra TUV300) 

car wale

महिंद्रा TUV300 की बात करें तो इसकी खरीद पर 1,04,500 रुपये तक की बचत आपको हो सकती है। 7 सीटर कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में 100 BHP की ताकत है और 240Nm का टॉर्क मिलता है। महिंद्रा TUV300 की सबसे सस्ती वैरिएंट की कीमत 8.48 लाख रुपये हैं।

अन्य कारों पर मिल रहा है 40 हज़ार से 80 हज़ार तक डिस्काउंट

ये तो थे महिंद्रा के बड़े मॉडल। इसके अलावा अन्य कारों की बात करें तो उन पर भी 40 से 80 हज़ार तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जैसे – महिंद्रा की TUV300 पर 80000 रुपए, XUV300 पर 75000 रुपए, KUV100 NXT पर 60000 रुपए और बोलेरो पर 40000 रुपए तक की छूट दी जा रही। लेकिन एक और खास बात आपको बता दें कि डिस्काउंट शहर के हिसाब से अलग हो सकते हैं। और ये डिस्काउंट केवल दिसंबर तक ही वैलिड है।

Facebook Comments
Pooja Choudhary

Share
Published by
Pooja Choudhary

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago