ऑटो

स्मार्टफोन कम्पैबिलिटी के साथ यामाहा ने लॉन्च किया ई स्कूटर, कीमत से लेकर रेंज तक जानिए सब कुछ

Yamaha Neo’s Electric Scooter Launched: ऑटोमोबाइल कम्पनीज अब इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में तेजी से अपने पांव पसारने लगी हैं। आगे फ्यूचर भी अब इलेक्ट्रिक वाहनों का ही है। इसे देखते हुए जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी यामाहा ने अपने ग्राहकों को आकर्षिक करने के लिए एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha Neo’s को लॉन्च कर दिया है। बेहद हल्के फुल्के से दिखने वाले इस स्कूटर में कई भारी भारी फीचर्स हैं। कंपनी की यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 90 के दशक के पॉप्युलर 50 cc के पेट्रोल इंजन वाले Neo’s का एक इको-फ्रेंडली वर्जन है।

कैसा है डिजाइन

Image Source: Yamaha_MotorTR/statu

यामाहा के इस नए स्कूटर में ट्विन हेडलाइट दी गई है। ये ई-स्कूटर कर्वी है लेकिन इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट है। स्कूटर के बॉडीवर्क्स के किनारों पर रबर मोल्डिंग्स दी गई हैं, जो इसके लुक को खास बनाने के साथ ही स्कूटर को हल्के-फुल्के स्क्रैच से भी बचाता है।

क्या है कीमत(Yamaha Neo’s Electric Scooter Price)

यामाहा ने फिलहाल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 3005 यूरो (करीब 2.52 लाख रुपये) है। यह यामाहा NMax 125 की कीमत से करीब 33,200 रुपये सस्ता है। यूरोपियन बाजार में इसकी सेल मई में शुरू होगी।

Image Source: Yamaha_MotorTR/statu

68 किलोमीटर की रेंज

इस ई-स्कूटर में DC हब मोटर का इस्तेमाल किया गया है। जो स्टैंडर्ड मोड में 2.06kW की पावर देता है और इसमें टॉप स्पीड 40kmph सेट की गई है। इको मोड में यह 35kmph की टॉप स्पीड और 1.58kW की पावर जेनरेट करता है। इस मोड में इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 38.5 km तक रहती है। लेकिन ऑप्शनल बैटरी पैक की मदद से इसकी रेंज को 68km तक बढ़ाया जा सकता है। स्कूटर में मिलने वाली लीथियम बैटरी का वजन 8 किलोग्राम है और यह रिमूवेबल है। इस बैटरी को डोमेस्टिक चार्जिंग पॉइंट पर फुल चार्ज होने में करीब 8 घंटे लगते हैं।

मिलेगी स्मार्टफोन कम्पैबिलिटी

इस ई स्कूटर में स्मार्टफोन कंपैटिबिलिटी के साथ LCD Instrument Cluster भी दिया गया है। जिससे आपको हर वक्त बैटरी स्टेटस, रूट ट्रैकिंग, कॉल और मेसेज की जानकारी मिलती रहेगी। स्कूटर में 13 इंच के अलॉय वील लगे हैं। इसमें कंपनी KYB टेलिस्कोप्क फोर्क और सिंगल रियर शॉक अबजॉर्बर दे रही है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago