chef kaise bane
Chef Kaise Bane: एक समय था जब रसोई में जाकर खाना बनाने का काम केवल महिलाएं ही करती थी। खाना बनाने के काम को लोग कुछ खास नहीं समझते थे, लेकिन आने वाले समय के साथ खाना बनाना ना सिर्फ लोगों का शौक बन गया है बल्कि लोगों ने खाना बनाने को अपने प्रोफेशन के तौर पर भी चुन लिया है।
बता दें कि आज के समय में लोग खाना बनाना यानि की शेफ बनने के प्रोफेशन को खासा पसंद कर रहे हैं। जो लोग भी खाना बनाने में रूचि रखते हैं अब वो सिर्फ घर पर खाना ना बनाकर अपने हाथों का स्वाद सभी को चखाना चाहते हैं। तो अगर आपको भी खाना बनाने का शौक है तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप खाना बनाने के शौक को प्रोफेशन के तौर पर चुनकर शेफ बन सकते हैं।
बता दें कि पिछले कुछ समय से होटल एंड हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में ग्रोथ हुई है, जिसमें होटल इंडस्ट्री में काम करने के लिए लोगों की मांग बढ़ी है। बता दें कि एक सर्वे के अनुसार पाया गया था कि साल 2014-15 के बाद से भारत में आने वाले विदेशी सैलानियों के आगमन में वृद्धि हुई है। जिसकी वजह से देश की होटल इंडस्ट्री को भी काफी अच्छा मुनाफा मिला है और उनकी आय में भी वृद्धि हुई है।
बता दें कि बीते कुछ सालों से देश के हर कोने में होटलों और रेस्टोरेंट की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। जहां पर पहले कुछ ही रेस्टोरेंट थे वहीं आज के समय पर आपको हर गली नुक्कड़ पर एक ना एक रेस्टोरेंट मिल जाएगा। क्योंकि आज के समय में ज्यादातर लोग बाहर जाकर रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं और हर रेस्टोरेंट को एक अच्छे शेफ की जरुरत होती है, जिससे इस इंडस्ट्री में हुनरमंद प्रोफेशनल्स की मांग भी बढ़ी है।
बता दें कि अच्छा खाना खाने के लिए लोग काफी दूर-दूर भी जाते हैं। यदि आपके हाथों में स्वाद और हुनर है तो आप इस इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमा सकते हैं। इसके लिए आपको कक्षा 12वीं के बाद शेफ यानी होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना होगा।
बता दें कि होटल मैनेजमेंट के कोर्स में आपको सिर्फ खाना बनाना नहीं बल्कि इसके अलावा फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट, बार टेंडर हाउस कीपिंग आदि चीजों की ट्रेनिंग भी दी जाती है। जिसके बाद आप किसी भी होटल में इंटर्नशिप करके नौकरी पा सकते हैं।
ऊपर दिए गए सभी संस्थानों में से किसी एक या फिर अपनी सुविधानुसार किसी भी संस्थान से आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर अच्छे शेफ बन सकते हैं।
शेफ को खाने में स्वाद के साथ क्रिएटिव भी होना चाहिए। उसे हर तरह के क्विजीन्स बनाने आने चाहिए या सभी की जानकारी होनी चाहिए। कम सामान में भी अच्छा खाना बनाने का गुण होना चाहिए। खाना बनाने के साथ उसको अच्छे से परोसना भी आना चाहिए। एक शेफ को सेहत के लिए अच्छे खाने की परख होनी चाहिए। बता दें कि एक बार डिग्री पाने के बाद या तो आप किसी अच्छे रेस्टॉरेंट या फिर होटल में नौकरी कर सकते हैं या फिर अपना खुद का रेस्टोरेंट भी खोल सकते हैं। आपके पास दोनों ही विकल्प होते हैं।
बता दें कि शेफ का कोर्स पूरा करने के बाद आपको अपने स्किल के बल पर ही बेहतर नौकरी मिल सकती है, जिसके लिए आपको खुद ही हाथ पैर मारने होंगे। जिसके बाद आपको बतौर शेफ इन जगहों पर अच्छी नौकरियां मिल सकती हैं।
बता दें कि शेफ की सैलरी उसके एक्सपीरियंस और योग्यता पर निर्भर करती है। इसी के साथ वह किस जगह पर काम कर रहा है, उस जगह की वैल्यू क्या है और कितनी है। इन्हीं सब चीजों के आधार पर आपको नौकरी मिलती है और सैलरी भी। बता दें कि किसी भी 5 स्टार होटल में नौकरी करने वाले शेफ को हर महीने 100000 से 300000 रूपये प्रति महीने की सैलरी मिलती है। वहीं जो लोग कोर्स खत्म करने के बाद बतौर ट्रेनी किसी होटल में काम करते हैं, तो उसको 15000 से 20000 रूपये सैलरी मिलती है।
दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…