मनोरंजन

ये हैं सिद्धार्थ शुक्ला की जिंदगी में 3 स्पेशल लेडीज, जानिए शहनाज गिल का नाम लिया या नहीं?

Siddharth Shukla: कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त भले ही लॉकडाउन लगा हुआ है, लेकिन इस लॉकडाउन के बीच भी सेलिब्रिटीज ऑनलाइन ही कुछ-न-कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिससे प्रशंसकों का मनोरंजन हो रहा है इसी लॉकडाउन के दौरान घर पर ही कॉमेडियन भारती सिंह एवं हर्ष लिंबाचिया की ओर से एक नए शो की शुरुआत की गई है। हम, तुम और क्वॉरेंटाइन इस शो का नाम है। इसी शो के एक एपिसोड में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला को देखा गया। इसमें उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए बात की।

मजेदार रहा एपिसोड

यह एक बड़ा ही मजेदार और मनोरंजन करने वाला एपिसोड रहा। इस दौरान कई मजेदार सवाल सिद्धार्थ शुक्ला पर दागे गए। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला भी इन सवालों से बिल्कुल भी नहीं घबराए और सभी का जवाब उन्होंने पूरी बेबाकी से दिया। मस्ती भरे टास्क चल ही रहे थे कि इसी के बाद हर्ष की ओर से सिद्धार्थ शुक्ला पर एक ट्रिकी सवाल दाग दिया गया। उन्होंने सिद्धार्थ से यह सवाल कर दिया कि उनकी जिंदगी में सबसे खास तीन महिलाएं कौन हैं? ऐसे में सिद्धार्थ ने भी तुरंत इसका जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि भारती, मेरी मां और मेरी दो बहने।

यह भी पढ़े शहनाज़ की यादों में खोए सिद्धार्थ शुक्ला का हुआ बुरा हाल, कहा ‘मैं भुला दूंगा…’

फैन्स को लगा होगा बुरा

सिद्धार्थ ने ऐसा जवाब तो जरूर दे दिया, लेकिन कहीं-न-कहीं उनके इस जवाब को सुनकर सिडनाज और शहनाज के फैंस को बुरा जरूर लगा होगा। उम्मीद तो वे यही कह रहे थे कि शहनाज का नाम भी सिद्धार्थ जरूर लेंगे, मगर यह बात भी सभी को अच्छी तरह से मालूम है कि अपनी मां और बहनों के सिद्धार्थ कितने नजदीक हैं और कितना उनसे प्यार भी करते हैं। इस एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला को भारती और हर्ष की ओर से एक मजेदार टास्क भी सौंपा गया था।

बंधी आंखों पर पट्टी

इस टास्क के तहत सिद्धार्थ को आंखों पर पट्टी बांधने के लिए कहा गया था। फिर सिद्धार्थ से हर्ष ने सवाल किया था कि आगे-पीछे उनके घर का कौन सा कोना मौजूद है? इसी एपिसोड में सिद्धार्थ, भारती और हर्ष ने घर पर कैसे समय बिता रहे हैं, इसके बारे में भी बात की। घर में कौन-से काम कर रहे हैं, इसके बारे में बताया। इस एपिसोड ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago