Abhishek Bachchan Hospitalised Due To Injury: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के हाथों में इंजरी होने की खबरें बीते कुछ दिनों से सामने आ रही हैं। हालांकि, इस बारे में न तो अभिषेक बच्चन की तरफ से और न ही अस्पताल की तरफ से कोई पुष्टि की गई थी, लेकिन अब अभिषेक बच्चन के पिता और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन नंदा(Shweta Bachchan Nanda) के मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल पहुंचने के बाद अभिषेक बच्चन की इंजरी की चर्चा फिर जोर पकड़ने लगी है।
दरअसल कुछ दिनों पहले ही अभिषेक बच्चन को अपने दाएं हाथ को एक फीते के सहारे लटकाए हुए देखा गया था। साथ ही उनकी उंगली में बैंडेज भी नजर आ रहा था। इसके बाद से अभिषेक बच्चन के घायल होने की खबरें जोर पकड़ने लगी थी।
सबसे पहले अमिताभ बच्चन को बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल पहुंचते हुए देखा गया था। इसके बाद श्वेता बच्चन नंदा की भी अलग कार से अस्पताल पहुंचते हुए तस्वीर सामने आई। अभिषेक बच्चन की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya Rai Bachchan) भी मध्य प्रदेश से अपनी आने वाली फिल्म पोनियन सेल्वन की शूटिंग करके कुछ दिनों पहले ही मुम्बई लौटी हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…