Irrfan Khan Passed Away: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का मुंबई में निधन हो गया। मंगलवार को उन्हें कोलन इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। जी हां, बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देने वाले इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहें और अपने फैंस के आंखों में हमेशा के लिए आंसू छोड़ दिए।
इरफान खान के निधन की जानकारी, उनके दोस्त फिल्ममेकर शूजित सरकार ने दी और उनके परिवार के लिए दुआ भी किया। बता दें कि इरफान खान लंबे समय से बीमार थे। पहले उन्हें कैंसर था, जिसका इलाज उन्होंने विदेश में कराया था और फिर उनकी कुछ महीने पहले ही भारत वापसी हुई थी।
बॉलीवुड गलियारों में अपनी धाकड़ फिल्मों के लिए मशहूर होने वाले इरफान खान अब इस दुनिया को छोड़ चलें। ये खबरें सुनते ही उनके फैंस के आंखों में आंसू आ गए और हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से दुआ कर रहा है। अगर बात उनकी फिल्मों की करें, तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की है। उनकी तमाम फिल्मों को उनके फैंस द्वारा पसंद किया जाता है।
इसी साल इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम पर्दे पर रिलीज हुई थी, जिसमें वे करीना कपूर के साथ नजर आए थे। इस फिल्म को उनके फैंस द्वारा खूब प्यार मिला था। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से कई राज्यों में यह रिलीज नहीं हुई थी, लेकिन अब इसे हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इरफान खान के फैंस के लिए ये फिल्म काफी ज्यादा मायने रहेगी, क्योंकि ये उनकी आखिरी फिल्म थी। मतलब साफ है कि अब इरफान खान को हम सिर्फ फिल्मों में ही देख पाएंगे, लेकिन वे हमेशा हमारे दिलों में मौजूद रहेंगे।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…