मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की जिंदगी में आया यह खास पल, ट्वीट करके दिया संदेश

Amitabh Bachchan Complete 52 Years: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्मी दुनिया में कितने खिताब जीते हैं यह तो हमें बताने की जरूरत नहीं है। अमिताभ बच्चन ने अक्सर अपने फिल्मों से लोगों का दिल जीता है और उन्होंने कई फिल्मों से लोगों को प्रेरणा भी दी है। अमिताभ बच्चन को फिल्मों में अपने योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार(Dadasaheb Phalke Award) से भी नवाजा गया है।

कैसा रहा अमिताभ बच्चन का सफर बॉलीवुड इंडस्ट्री में

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने दिनों को याद कर के एक ट्वीट किया है ट्वीट में उन्होंने बताया कि आज ही के दिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करते हुए 52 साल(Amitabh Bachchan Complete 52 Years) पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अमिताभ बच्चन के सारे फैन बहुत सारी बधाइयां दे रहे हैं। साथ ही साथ उनकी पुरानी तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे कर लिए हैं। इसी मौके पर उनके फैन ने उन्हें बधाई दी। फैन ने बधाई देते हुए अमिताभ बच्चन की पुरानी और वर्तमान तस्वीरें साझा की है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने लिखा है “आज ही के दिन फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था. फरवरी 15, 1969, 52 साल, आभार…”।

अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे पहले मृणाल सेन की फिल्म भुवन शोम एक वॉयस नैरेटर के तौर पर डेब्यू किया था। फिल्म को नेशनल अवार्ड भी दिया गया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन का सफर कभी भी रुका नहीं .उन्होंने फिल्म सात हिंदुस्तानी, आनंद, परवाना, रेशमा, शेरा और मुंबई टू गोवा जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़े

अमिताभ बच्चन अपने फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी कविताएं और विचार अपने फैंस के सामने रखते हैं। अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म चेहरे, झंडू और ब्रह्मास्त्र है। फिल्मों में वह मुख्य भूमिका में आपको नजर आएंगे। झंडू फिल्म का टीजर बीते साल रिलीज हो चुका है जिसमें वह एक कोच के तौर पर हमें नजर आ रहे थे। अमिताभ बच्चन आखरी बार सुजीत सरकार की फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार को खूब पसंद किया गया था।

Facebook Comments
Rimjhim Dubey

Share
Published by
Rimjhim Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago