मनोरंजन

किस्सा: जब पहली बार अनुष्का को एक्टिंग करते देख हंसने लगे थे शाहरुख, ले लिया था 10 मिनट का ब्रेक (Anushka Sharma)

Anushka Sharma: शाहरुख खान की वर्ष 2007 में फिल्म ओम शांति ओम आई थी, जिसमें दीपिका पादुकोण को पहली बार देखा गया था। इसके बाद शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म की ओर बढ़ रहे थे। उसी दौरान शाहरुख खान को आदित्य चोपड़ा ने फोन करके कहा था कि वे लंदन में हैं और एक फिल्म लिख रहे हैं। उन्होंने बताया था कि इस बार वे केवल फिल्म को प्रोड्यूस ही नहीं करने वाले हैं, बल्कि इसका निर्देशन भी करने जा रहे हैं। वर्ष 2000 में मोहब्बतें के आने के बाद शाहरुख और आदित्य की कोई भी मूवी तब तक साथ में नहीं आई थी।

फिर आई रब ने बना दी जोड़ी (Anushka Sharma Shahrukh Rab ne Bana di Jodi)

thelallantop

इसके बाद जल्द ही आदित्य लंदन से लौट आए थे और फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी। फिल्म का नाम था रब ने बना दी जोड़ी। यह फिल्म 2008 में 12 दिसंबर को रिलीज हुई थी। शाहरुख खान की यह उन फिल्मों में से एक रही, जिसने दर्शा दिया कि अब शाहरुख खान भी मुख्य धारा की फिल्मों से हटकर कंटेंट की ओर बढ़ने लगे हैं। फिल्म में दोहरी भूमिका को शाहरुख खान ने बड़े ही लाजवाब तरीके से निभाया। दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के राज से यह भूमिका उनकी बहुत ही लग रही थी।

ऑडिशन के लिए पहुंचीं अनुष्का (Anushka Sharma)

अनुष्का शर्मा जो कि बेंगलुरु में मॉडलिंग कर रही थीं, वे मॉडलिंग के ही अपने करियर को बढ़ाने के लिए मुंबई आयी हुई थीं। यहां उन्हें फिल्मों के ऑफर भी मिलने शुरू हो गए थे। इसी दौरान उन्हें उनकी तस्वीर के जरिये शॉर्टलिस्ट करके ऑडिशन के लिए यशराज फिल्म्स के ऑफिस से कॉल आया था। दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे का ही एक सीन उन्हें करने के लिए दिया गया था। इस फिल्म में जो सिमरन हॉलीडे पर जाने के लिए अपने बाबूजी से अनुमति मांगती है, उसी को अनुष्का को करना था, लेकिन काजोल की नकल उन्हें बिल्कुल भी नहीं करनी थी। अनुष्का यह भी नहीं जानती थीं कि फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं और शाहरुख खान उनके अपोजिट होंगे।

इसके बाद किया गया साइन

शाहरुख खान उनके अपोजिट होंगे, यह बात अनुष्का को अखबारों के माध्यम से पता चली थी। दूसरी बार वे ऑडिशन के लिए पहुंची थीं तो बहुत ही नर्वस वे खुद को महसूस कर रही थीं। अनुष्का दरअसल नर्वस इसलिए हुई थीं कि उन्हें मालूम ही नहीं था कि आदित्य चोपड़ा ऑडिशन लेने वाले हैं। उन्हें देखने की वजह से वे काफी नर्वस हो गई थीं। इस बार उन्हें अपनी अपकमिंग मूवी रब ने बना दी जोड़ी की एक लाइन बोलने के लिए कहा गया था। कहा जाता है कि इसी के बाद अनुष्का को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया था।

छूट गयी शाहरुख की हंसी

अनुष्का का चयन फिल्म के लिए जब हो गया तो इसकी शूटिंग शुरू हुई। इसमें पहला टॉकी सीन है, जिसमें कि अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान के बीच बातचीत होती है। शूटिंग जैसे ही शुरू हुई तो अनुष्का शर्मा ने अपने बोलने वाले हिस्से को काफी अच्छी तरह से किया। जैसे ही यह खत्म हुआ, शाहरुख खान को हंसी आ गई। हंसते-हंसते उन्होंने कहा कि वे 10 मिनट का ब्रेक इस सीन की तैयारी के लिए लेंगे। अनुष्का शर्मा के लिए यह बड़ी उपलब्धि रही, क्योंकि उन्होंने इस सीन को इतनी अच्छी तरह से कर दिया था कि शाहरुख खान 10 मिनट का ब्रेक लेने के लिए मजबूर हो गए थे।

अनुष्का के लिए बजाई तालियां

thelallantop

अनुष्का इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक और यादगार किस्सा बता चुकी हैं। इस दौरान एक बहुत ही लंबा सीन था, जिसे एक ही कट में शुरू से अंत तक करना था। अनुष्का के मुताबिक इसके शूट होने के बाद सभी क्रू मेंबर्स ने खड़े होकर अनुष्का के लिए तालियां बजाई थीं। दरअसल, अनुष्का शर्मा को प्रोत्साहित करने के लिए यह सब किया गया था। आदित्य चोपड़ा अपने कलाकारों का उत्साह लगातार बढ़ा रहे थे। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन पलों को सबसे यादगार पल अपनी पहली फिल्म का कई मौकों पर बता चुकी हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago