मनोरंजन

विराट और अनुष्का के घर मातम, जिगर के इस टुकड़े ने दुनिया को कहा अलविदा !

Rip Bruno: बॉलीवुड में बीते कुछ हफ़्तों से केवल बुरी खबर ही आ रही है। पहले अभिनेता इरफ़ान खान और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज एक्टर्स की मौत और ऊपर से लॉकडाउन। बता दें कि, लॉकडाउन की वजह से हज़ारों सैकड़ों लोगों की रोजी रोटी छिन गई है। अब एक बुरी खबर विराट और अनुष्का के घर से भी आ रही है। उनका एक बेहद करीबी अब इस दुनिया में नहीं रहा है। इस बात की जानकारी खुद विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से शेयर किया है। आइये आपको बताते हैं, किसने छोड़ा है दोनों का साथ।

इनकी मौत पर विराट और अनुष्का के घर पसरा मातम (Anushka Sharma and Virat Kohli Pet Dog Bruno Death)

Instagram

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के जिगर का टुकड़ा माना जाने वाले उनके पालतू डॉग ब्रूनो की मौत हो गई है। 11 सालों तक विराट के साथ रहने वाला ब्रूनो ने आखिरकार उनका साथ छोड़ दिया। कहते हैं कि, कुत्ते इंसानों से ज्यादा वफादार होते हैं। इसलिए इंसानों को उनसे काफी ज्यादा लगाव भी हो जाता है। विराट और अनुष्का के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, दोनों ब्रूनो से काफी ज्यादा करीब थे। इस वजह से उसके जाने का दुःख उन्हें काफी ज्यादा है, अपने इस दुःख को दोनों ने अलग-अलग तरीक़े से दुनिया के साथ शेयर किया। बता दें कि, ब्रूनों विराट कोहली का पेट डॉग था जिसे वो पिछले 11 सालों से पाल रहे थे। विराट से शादी के बाद अनुष्का भी ब्रूनो के काफी करीब आ गई थी। बहरहाल उसके जाने का दुःख दोनों को है।

विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर ऐसे शेयर किया अपना दुःख (Rip Bruno)

अपने पेट डॉग ब्रूनों के जाने का दुःख विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से शेयर किया। इस बारे में इंस्टाग्राम पर ब्रूनो की तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लिखा है, “रेस्ट इन पीस ब्रूनो, ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।” दूसरी तरफ विराट कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर ब्रूनो के जाने का दुःख व्यक्त करते हुए उसकी तस्वीर के साथ लिखा है, “मेरे ब्रूनो ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दें, हमारा साथ ही भले ही 11 सालों का रहा हो लेकिन तुमसे जिंदगी भर का नाता जुड़ गया है, अब तुम एक बेहतर जगह पर हो, भगवान् तुम्हारी आत्मा को शांति दें।”

विराट कोहली के इस इमोशनल पोस्ट से ब्रूनो के साथ उनका लगाव साफ़ जाहिर होता हो। विराट और अनुष्का लॉकडाउन के बाद से साथ में काफी अच्छा समय व्यतीत कर रहे थे। आए दिन दोनों एक दूसरे के साथ ही तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं।

यह भी पढ़े:

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago