मनोरंजन

अर्चना पूरण सिंह के बेटे कर रहे हैं इस गुजराती छोरी को डेट, मम्मी-पापा को भी पसंद है लड़की

कॉमेडी शो में अपने ठहाकों से मायूस चेहरे पर भी हंसी लाने वाली अर्चना पूरण सिंह फिलहाल इन दिनों कपिल शर्मा के मशहूर टीवी शो “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” में बतौर जज ढेर सारी सुर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दें कि अर्चना पूरण सिंह बॉलीवुड की अभिनेत्री भी हैं जिन्होंने कई हिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया है और अपनी कला से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। खैर, हम यहां पर अर्चना पूरण सिंह की बात नहीं करने वाले। हम आपको बताने वाले हैं उनके बेटे आयुष्मान सेठी की जो काफी स्मार्ट और हैंडसम हैं।

गुजराती लड़की को डेट कर रहे हैं आयुष्मान सेठी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री अर्चना पूरण सिंह ने खुद से 7 वर्ष छोटे परमीत सेठी के साथ शादी रचाई थी। उम्र का फासला थोड़ा ज्यादा जरूर है मगर दोनों के बीच प्यार काफी गहरा है। इन दिनों अर्चना के बेटे आयुष्मान सेठी पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि, इसकी कई सारी वजहें है मगर उन सभी वजहों में से एक है उनकी गुजराती गर्लफ्रेंड। जी हां, आजकल आयुष्मान सेठी एक गुजराती लड़की को डेट कर रहे हैं, जो यूएसए के ही कॉलेज में उनके साथ पढ़ती हैं।

यूएस में कर रहे हैं पढ़ाई

अब आप सोच रहे होंगे कि भला हम कैसे मान लें कि वह किसी लड़की को डेट कर रहे हैं और कर भी रहे हैं तो वह गुजराती लड़की ही है, तो इसके लिए आपको बता दें कि आयुष्मान का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी गर्लफ्रेंड की ढेर सारी खूबसूरत तस्वीरों से भरा पड़ा है। अर्चना के छोटे बेटे आयुष्मान इन दिनों यूएस में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं और बताया जा रहा है कि वह जिस कॉलेज में पढ़ते हैं वहीं उन्हें अपना प्यार भी मिल गया। आयुष्मान सेठी की गर्लफ्रेंड का नाम संस्कृति जयाना है।

लव लाइफ को लेकर ओपन रहे हैं आयुष्मान

वैसे तो आमतौर पर सभी सेलेब्स अपनी लव लाइफ को छिपाते फिरते हैं, मगर आयुष्मान अपनी इस लव लाइफ को लेकर हमेशा से ओपन रहे हैं। उन्होंने कभी भी अपने प्यार को दुनिया से छिपाने की कोशिश नहीं की है। बता दें कि अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले संस्कृति का जन्मदिन था और इस मौके पर आयुष्मान ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद ही प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी और कैप्शन में लिखा था “हैप्पी बर्थडे, तुम्हे पता है कि मेरे लिए तुम कितनी इम्पोर्टेन्ट हो। एक बेस्ट फ्रेंड को ये बताने की जरूरत नहीं हैं”।

सोशल मीडिया पर एक साथ डाली हैं कई तस्वीरें

सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इसके अलावा भी आयुष्मान ने एक और तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था “दोस्त परिवार की तरह होते हैं…मेरे आधे दिल को अलविदा, जल्द ही दोबारा मिलेंगे”। असल में अर्चना पूरण के बेटे आयुष्मान इंस्टा के इस पोस्ट के जरिये अपनी गर्लफ्रेंड संस्कृति को गुड बाय कह रहे थे जिसके जवाब में संकृति ने रिप्लाई दिया था “तुम मुझे दोबारा रुलाओगे. लव यू, मिस यू, अभी से”। अब इस कपल ने तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ही अपने प्यार का इजहार कर दिया है और जता दिया है कि दोनों का रिश्ता काफी गहरा है। दोनों अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साथ की कई सारी तस्वीरें डालते रहते हैं, जिसे ढेर सारे लाइक्स भी मिलते हैं।

मम्मी-पापा ने भी रिश्ते को दी हरी झंडी

यहां पर सबसे मजेदार बात तो यह है कि आयुष्मान के इस अफेयर के बारे में उनकी मम्मी अर्चना पूरण सिंह और पापा परमीत सेठी को भी पता है और उससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि उन दोनों को आयुष्मान की पसंद काफी ज्यादा “पसंद” है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में अर्चना अपने बेटे आयुष्मान से मिलने के लिए विदेश रवाना हुई थीं और इस दौरान वह संस्कृति से भी मिलीं। इस बेहद ही प्यारी जोड़ी को परिवार का ढेर सारा प्‍यार मिल रहा है और ऐसा लगता है कि य रिश्ता आगे काफी दूर तक जाने वाला है।

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

 

 

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago