मनोरंजन

रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार

Arvind Trivedi Ramayan Ravan Dead At 82: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से फिर से एक दुखद खबर आ रही है। नब्बे के दशक के टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है।

लंबे समय से थे बीमार

अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन की पुष्टि की है. अरविंद काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीती रात दिल का दौरा पड़ने से अरविंद त्रिवेदी का निधन हुआ है। एक्टर के निधन की खबर सामने आने पर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी है।

मई में उड़ी थी मौत की अफवाह

इससे पहले मई महीने में भी एक्टर के निधन की अफवाह सामने आई थी। उस वक्त सुनील लहरी ने सामने आकर इन खबरों का खंडन किया था। सुनील ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘आजकल कोई ना कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है, कोरोना की वजह से, ऊपर से अरविंद त्रिवेदी (रावण) की झूठी खबर। मेरी प्रार्थना है झूठी अफवाह फैलाने वालों से कृप्या करके इस तरह की खबर ना फैलाएं। भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें स्वस्थ रखें। ‘

300 से ज्यादा हिंदी और गुजराती फिल्में की

अरविंद त्रिवेदी(Arvind Trivedi) का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ था। उन्होंने गुजराती मंच से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। गुजराती दर्शकों के बीच वे काफी मशहूर भी थे। अपने शानदार अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी अब तक लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक्टिंग के अलावा उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था।

सेलेब्स ने जताया शोक

अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर सामने आने के बाद इंडस्ट्री के कई जाने माने सेलेब्स ने शोक जताया है.सुनील लहरी ने अरव‍िंद त्रिवेदी की दो तस्वीरें साझा कर ट्वीट किया- ‘बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरव‍िंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

अरुण गोव‍िल ने भी ट्वीट किया- ‘आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।’

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

6 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

7 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago