मनोरंजन

भुवन बाम लेकर आ रहे हैं नई वेब सीरीज ढिंढोरा, यहां देखिए ऑफिशियल ट्रेलर

BB Ki Vines Dhindora Trailer: यूट्यूबर भुवन बाम किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. सोशल मीडिया पर उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है. अपने फैन्स को वो अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ साथ अपनी जादुई आवाज से भी एंटरटेन करते नजर आते हैं. कभी अपने कमाल के वीडियो से वो लोगों को हंसाते नजर आते हैं तो कभी इमोशनल भी कर देते हैं. अपने यूट्यूब चैनल बीबी की वाइन्स के जरिये भुवन काफी पॉपुलर हो चुके हैं. 

नई वेबसीरीज के साथ आ रहे हैं वापस(BB Ki Vines Dhindora Trailer Out In Hindi)

जल्दी ही भुवन(Bhuvan Bam) अपनी वेब सीरीज ढिंढोरा(Dhindora) के माध्यम से लोगों को एक बार फिर से एंटरटेनमेंट का डोज देते नजर आएंगे। उन्होंने अपनी इस आगामी वेब सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया है।

सोशल मीडिया पर जारी किया ट्रेलर(Dhindora Trailer out In Hindi)

एक दिन पहले ही अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से उन्होंने अपनी इस नई वेब सीरीज के रिलीज की घोषणा की है जिसे फ़िल्म क्रिटिक्स और एनालिस्ट्स ने हाथों हाथ लिया है। ढिंढोरा(Dhindora) को रोहित राज प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि इसका डायरेक्शन हिमांक गौर ने किया है। भुवन बाम ने इसका ट्रेलर अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया है। इसके अलावा उन्होंने इस शो का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था।

मैच के दौरान पापा धोनी की जीत के लिए दुआ मांगती नजर आयी जीवा, वायरल हो रही है तस्वीरें

भुवन के इस नए अवतार को देखने के लिए उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।

9 कैरेक्टर प्ले करते नजर आएंगे भुवन

ये एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी है जिसमें बबलू एक लॉटरी जीत जाता है. लेकिन ये जीत उनके लिए खुशियां लेकर आता है या नई मुसीबतें साथ लेकर आता है. इसको मजेदार तरीके से इस कहानी में पिरोया गया है. भुवन बाम में इस वेब सीरीज में अपना पूरा टैलेंट दिखाया है. इस पूरे वेब सीरीज में वो अकेले ही 9 कैरेक्टर प्ले करते नजर आएंगे. इसके अलावा उन्होंने इसकी कहानी और डायलॉग्स भी खुद ही लिखे हैं. एडिटिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक में भी उनकी काफी भूमिका है. कुल मिलाकर इस वेबसीरिज में भुवन बाम के फैन्स को उनका मल्टीपल टैलेंट नजर आने वाला है. 

भुवन बाम के फैन्स ये वेबसीरिज 14 अक्टूबर को उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल बीबी की वाइन्स पर देख पाएंगे. 

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago