मनोरंजन

इन स्टार्स की शादियों पर छाया Coronavirus का साया, पोस्टपोन हुई डेट!

कोरोना वायरस का कहर इन दिनों हर तरफ दिखाई दे रहा है। इस संक्रमण के चलते दुनियाभर में बंद जैसी स्थिति बन गई है। डब्ल्यूएचओ ने इस संक्रमण को महामारी घोषित कर दिया है। इस संक्रमण की चपेट में आम लोगों के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज़ भी आ चुके हैं। हाल ही में हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स और गेम ऑफ थ्रोन्स के क्रिस्टोफर हिव्जू कोरोना वायरस से ग्रसित हुए हैं। वहीं धीरे-धीरे इस संक्रमण का प्रभाव लोगों की निजि ज़िंदगियों पर भी पड़ता नज़र आ रहा है।

कई लोगों ने घर से बाहर निकलना, घूमना-फिरना या कोई फंक्शन अटेंड या आयोजित करना बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ बात करें बॉलीवुड के गलियारों कीं, तो बॉलीवुड पर भी इसका प्रभाव दिख रहा है। कई फिल्मों की रिलीज़ डेट आगे कर दी गई है। वहीं बात करें पर्सनल फ्रंट की तो कई सेलिब्रिटीज़ की शादियां जो आने वाले महीनों में होने वाली थीं, अब वे टल गई हैं।

इन स्टार्स की शादी की डेट्स हुईं आगे

RapidLeaks

जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते वरुण धवन-नताशा दलाल और अली फज़ल और ऋचा चड्डा ने अपनी शादी की डेट्स आगे खिसका दी हैं। खबर थी की वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ इसी साल गर्मियों में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अब दोनों ने अपनी शादी की डेट को नवंबर तक आगे खिसका दिया है।

अप्रैल में करने वाले थे शादी

tabloidxo

वहीं एक दूसरे को काफी अरसे से डेट कर रहे अली फज़ल-ऋचा चड्डा ने भी कोरोना के बढ़चे प्रकोप के चलते, अपनी शादी की डेट पोस्टपोन कर दी है। बता दें कि दोनों अप्रैल में शादी करने वाले थे। कोरोना वायरस के चलते फिलहाल इन्होंने ने भी शादी की डेट आगे खिसका दी है, क्योंकि इनकी शादी में कई विदेशी मेहमान भी आने वाले थे। ऐसे में मौजूदा हालात और सभी मेहमानों की सेफ्टी के देखते हुए दोनों ने कुछ समय बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।

वरुण-नताशा ने की थी डेस्टीनेशन वेडिंग की प्लानिंग

worldsimagefun

बताते चलें कि वरुण धवन और नताशा दलाल ने डेस्टीनेशन वेडिंग की प्लानिंग थाईलैंड में की थी। लेकिन वहां कोरोना वायरस के फैलते ही इन्होंने जोधपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का प्लान किया है। इसके साथ ही ये मुंबई में रिसेप्शन देने वाले थे, लेकिन अब भारत में कोरोना के अधिक मामलों को देखते हुए फिलहाल इनकी शादी की डेट्स टाल दी गई हैं। फैंस को बेसब्री से इनकी शादी का इंतज़ार था, लेकिन कोरोना के चलते उन्हें अब और इंतज़ार करना पड़ेगा।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago