मनोरंजन

वो बॉलीवुड कपल जिन्होनें अपनी शादी में खर्चे करोड़ों (Most Expensive Bollywood Wedding)

Bollywood ki Sabse Mehngi Shadi: भारत में शादी एक ऐसा रिश्ता है जो जन्मों-जन्मों का बंधन माना जाता है। इसलिए भारत में शादियां भगवान का आशीर्वाद मानी जाती हैं। जब एक बार ये बंधन बंध जाएं तो फिर इसका टूटना मुश्किल हो जाता है। शादी केवल एक इंसान से नहीं होती बल्कि इससे दो परिवार आपस के रिश्ते में बंध जाते हैं। यही कारण है कि शादी के मौके पर लोग दिल खोलकर खर्चा करते हैं। कपड़े, ज्वैलरी, खाने पीने व साज सजावट हर चीज़ में खूब पैसे खर्च किए जाते हैं। वहीं अगर हम बॉलीवुड की शादियों की बात करें तो फिर कहने ही क्या क्योंकि यहां शादियों में खर्च लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में होता है। इनकी ज्वैलरी से लेकर कपड़ों तक पर खर्चा करोड़ों में ही आता है। आइए बताते हैं आपको कुछ ही बॉलीवुड कपल के बारे में जिन्होने अपनी शादी में जमकर खर्चा किया और अपनी शादी को यादगार बना दिया। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है रितेश देशमुख और जेनेलिया डिशूजा का।

रितेश देशमुख व जेनेलिया (Ritesh Deshmukh and Jenelia disouza)

bollywood shaadis

जी हां….दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी । रितेश जहां मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं तो वहीं जेनेलिया क्रिशचन यानि ईसाई समुदाय से हैं। लिहाज़ा दोनों की शादी दो अलग अलग तरीकों से संपन्न हुई थी। पहले दोनों ने महाराष्ट्रीयन तरीके से शादी की और उसके बाद चर्च में। जेनेलिया और रितेश दोनों ने अपनी शादी के इवेंट को यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी और दोनों ने लगभग 25 करोड़ रूपए अपनी शादी में खर्च किए थे।

अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय बच्चन (Abhishek Bachhan and Aishwarya Rai)

times of india

20 अप्रैल, साल 2007 को बच्चन परिवार में शहनाई बजी और दो बड़े बॉलीवुड सेलिब्रेटी एक दूसरे के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी की एक-एक रस्म बड़ी ही धूमधाम से की गई थी। शादी में ऐश्वर्या के साथ-साथ अभिषेक बच्चन के कपड़ों पर भी खूब खर्चा किया गया था। इनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री के सभी सेलिब्रेटी को न्यौता भेजा गया था। दोनों ने अपनी शादी में करीब 6 करोड़ रूपए खर्च किए थे।

राज कुंद्रा व शिल्पा शेट्टी (Raj Kundra and Shilpa Shetty)

pollytoo

साल 2009 में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा भी शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की इस रॉयल शादी में जी खोलकर खर्चा किया गया था। डेकोरेशन, शिल्पा की हीरो और एमरल्ड से बनी ज्वेलरी पर करोड़ों खर्च हुओ थे। ख़बरे थीं कि शिल्पा की इंगेजमेंट रिंग ही सिर्फ 5 करोड़ की है। इनकी शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक थी जिसमें दोनों ने 10 करोड़ रूपए खर्च किए थे।

विवेक ओबेरॉय व प्रियंका अल्वा (Vivek Oberoi and Priyanka Alva)

ntdin

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की शादी साल 2010 में प्रियंका अल्वा से हुई थी। और दोनों ने अपनी शादी में काफी पैसा खर्च किया था। इनकी शादी के कार्ड के चर्चे भी उस समय खूब हुए थे। और दोनों ने करोड़ों रूपए इस शादी में खर्च किए थे।

इमरान खान व अवंतिका मलिक (Imran Khan and avantika malik)

dnaindia

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने अपनी बचपन की फ्रेंड अवंतिका मलिक से 2011 में शादी की थी। इस शादी में जानी मानी गिनी चुनी हस्तियों ने ही शिरकत की थी। लेकिन इस शादी में दोनों ने 5 करोड़ से ज्यादा का खर्चा किया था।

सैफ अली खान व करीना कपूर (Saif Ali Khan and Kareena Kapoor)

times of india

बॉलीवुड की ये शाही जोड़ी 2012 में शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों की शादी दिल्ली से सटे गुड़गांव और उसके बाद दिल्ली में फंक्शन आयोजित किए गए थे। जिसमें लगभग 10 करोड़ का खर्चा आया था। ये शादी नवाबी आउटफिट को लेकर तो चर्चा में रही ही थी साथ ही जोड़ी भी कुछ कम पॉपुलर नहीं थी।

विराट कोहली व अनुष्का शर्मा (Virat Kohli and Anushka Sharma)

sportzwiki

2017 में एक बॉलीवुड शादी सबसे ज्यादा चर्चा रही वो थी क्रिकेट सम्राट विराट कोहली व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की। दोनों ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी जिसका खर्च लगभग 4 करोड़ बताया जाता है।

Facebook Comments
Pooja Choudhary

Share
Published by
Pooja Choudhary

Recent Posts

इस तरीके के साथ झटपट तैयार करें केले के कोफ्ते की सब्जी, झटपट होगी बनकर तैयार

Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…

2 days ago

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

5 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

5 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

5 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago