बॉलीवुड

“Adipurush के “रावण” पर यूजर्स का ऐसा रिएक्शन, VFX पर उठाए सवाल

Adipurush Saif Ali Khan Ravan Look: प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन जैसे किरदारों से सजी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब इस फिल्म का टीजर आ चुका है और इस पर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दिए जा रहे हैं। आदिपुरुष का टीजर पसंद करने की बजाय लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं। इस फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि “सैफ अली खान रावण कम अलाउद्दीन खिलजी ज़्यादा लग रहे हैं।”

यूजर्स कहना है कि सैफ अली खान रावण कम अलाउद्दीन खिलजी ज्यादा लग रहे हैं

राम जन्मभूमि अयोध्या में 2 अक्टूबर को आदि पुरुष फिल्म का टीजर लॉन्च के लिए ग्रैंड इवेंट आयोजित किया गया था। टीजर लॉन्च होने के बाद यूजर्स इस पर सवाल उठाने लगे और फिल्म के टीजर को ट्रोल करने से पीछे नहीं हटे। इस फिल्म को एनीमेटेड फिल्म बताया जा रहा है किसी को भी इस फिल्म की VFX क्वालिटी पसंद नहीं आई सोशल मीडिया पर इसका भद्दा मजाक बनाया जा रहा है। फिल्म के सभी किरदार को लेकर खूब ट्रोल किया जा रहा है। सैफ अली खान को लेकर तो लोग यह कह रहे हैं कि “सैफ अली खान रावण कम अलाउद्दीन खिलजी ज्यादा लग रहे हैं।”

यूजर्स ने सैफ के किरदार का उड़ाया मजाक

सैफ अली खान के रावण लुक को देखकर यूजर्स इन्हे ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक यूजर ने तो लिख दिया, सैफ अली खान ने ही यह मुग़ल आईडिया दिया होगा वरना कौन दाढ़ी की ऐसी स्टाइल बनाता। एक यूजर ने लिखा कि “रावण का नाम बदलकर रिजवान रखने वाले हैं?” सैफ का ऐसा लुक देखने के बाद यूज़र इसे मजाक कह रहे हैं सबका कहना है कि फिल्म बनाकर रामायण के किरदारों का मजाक उड़ाया गया है।

इसके अलावा सैफ अली खान के पुष्पक विमान को लेकर भी काफी ट्रॉलिंग की जा रही है। रामायण में काफी बेहतरीन पुष्पक विमान दिखाया गया था लेकिन आदि पुरुष फिल्म में ऐसा नहीं है। इस फिल्म में सैफ अली खान एक बड़े से विमान पर सवारी करते हुए नजर आते हैं। सभी यूजर्स इस पुष्पक विमान को चमगादड़ बता रहे हैं और कह रहे हैं कि ओम राऊत ने इस फिल्म पर 500 करोड़ रुपए कैसे खर्च कर दिए इस फिल्म के टीजर ने हमें सिर्फ निराश किया है और कुछ नहीं!

Facebook Comments
Shivangi Jain

Share
Published by
Shivangi Jain

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago