5 Youngest Test Debutants For India: टेस्ट क्रिकेट खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है। जब भी कोई खिलाड़ी अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण सीमित ओवरों के प्रारूप में करता है तो उसे लगता है की मैं कितनी जल्दी अपना टेस्ट पदार्पण कर लूँ। क्योंकि एक खिलाडी की असली पहचान टेस्ट क्रिकेट में होती है। जहाँ पर उसे आक्रमकता, संयम और टेक्निक दिखाने का भरपूर समय मिलता है। क्रिकेट में डेब्यू करने की कोई उम्र सीमा नहीं होती है। हमने बहुत बार देखा है कि टेस्ट क्रिकेट में 18 साल से कम उम्र के भी खिलाड़ी डेब्यू कर जाते हैं उनमें से बहुत से खिलाड़ी इस छोटी सी उम्र में अपनी प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं और जिसकी वजह से उन्हें जल्द ही टीम से निकल दिया जाता है। वहीँ कुछ खिलाडी छोटी सी उम्र में ही अपनी प्रतिभा का प्रमाण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दे देते हैं। आज इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ भारतीय खिलाडियों के बारे में बताएँगे जिन्होंने छोटी सी उम्र में ही अपना पदार्पण किया था। इन खिलाडियों में से कुछ खिलाडियों ने लम्बे समय तक क्रिकेट खेलकर देश का मान बढ़ाया।
Player | Age | Team | Opposition | Ground | Match Date |
Maninder Singh | 17y 193d | India | v Pakistan | Karachi | 23 Dec 1982 |
Parthiv Patel | 17y 152d | India | v England | Nottingham | 8 Aug 2002 |
Laxman Sivaramakrishnan | 17y 118d | India | v West Indies | St John’s | 28 Apr 1983 |
Piyush Chawla | 17y 75d | India | v England | Mohali | 9 Mar 2006 |
Sachin Tendulkar | 16y 205d | India | v Pakistan | Karachi | 15 Nov 1989 |
बाएं हाँथ के इस स्पिन गेंदबाज़ ने महज 17 साल 193 दिनों में अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण टेस्ट क्रिकेट में कर लिया था। मनिंदर सिंह ने अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण साल 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ कराँची में किया था, उस मैच में इनको कोई भी विकेट नहीं मिला और भारत ये मैच एक पारी और 86 रनों के बड़े अंतर से हार गया था। यूँ तो मनिंदर सिंह का क्रिकेट कैरियर 12 साल लम्बा था लेकिन इन्होने अपने ख़राब प्रदर्शन की वजह से सिर्फ 35 मैच खेले। मनिंदर सिंह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 7 विकेट है।
बाएं हाँथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने महज 17 साल और 152 दिनों में अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण इंग्लैण्ड के खिलाफ साल 2002 में नॉटिंघम के मैदान पर किया। पार्थिव ने अपने टेस्ट कैरियर में कुल 20 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें उनके बल्ले से 683 रन बने हैं। पार्थिव ने टेस्ट क्रिकेट में 4 अर्धशतक भी लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 69 रन है। पार्थिव के नाम टेस्ट क्रिकेट में 41 कैच और 8 स्टम्पिंग भी दर्ज है।
तमिलनाडु के इस पूर्व लेग स्पिनर ने अपना अनतर्राष्ट्रीय पदार्पण 17 साल और 118 दिन की उम्र में किया था। रामकृष्णन ने अपने घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन की तरह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जलवा बिखेरने में पूरी तरह से नाकाम रहे। रामकृष्णन ने अपने टेस्ट कैरियर में कुल 9 टेस्ट मैच ही खेले हैं। कैरियर के 9 टेस्ट मैचों में इन्होने कुल 26 विकेट लिए और इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 64 रन देकर 6 विकेट रहा।
भारत के इस प्रतिभावान लेग स्पिनर ने अपना टेस्ट पदार्पण महज 17 साल और 75 दिन की छोटी सी उम्र में किया। पीयूष ने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ 9 मार्च 2006 में खेला था। पीयूष ने अपने टेस्ट कैरियर में कुल तीन मैच खेले। अपने खेले गए तीन मैचों में पियूष ने 7 विकेट लिए। हालाँकि पीयूष चावला अभी भी भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं।
सबसे कम उम्र में भारत के लिए अपना टेस्ट पदार्पण करने वाले खिलाडियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम पहले नंबर पर आता है। सचिन ने महज 16 साल 205 दिन की छोटी सी उम्र में अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया था। सचिन ने अपना पहला टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ साल 1989 में खेला था। सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट कैरियर में 200 टेस्ट मैच खेले हैं। अपने 200 टेस्ट मैचों की 329 परियों में सचिन ने रिकॉर्ड 15921 रन बनाये हैं। सचिन ने अपने टेस्ट कैरियर में 51 शतक और 68 अर्धशतक सहित 6 दोहरे शतक लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का औसत 53.79 है। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक चौके लगाने वाले खिलाडियों की लिस्ट में 2058 चौकों के साथ पहले नंबर पर हैं । सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2013 में वानखेड़े मैदान पर खेला था। भारतीय क्रिकेट में उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए उन्हें साल 2014 में देश का सर्वोच्च नागरिक पुरुस्कार “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया।
आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताएं और इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। हम इसी तरह क्रिकेट से जुडी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी आपसे साझा करते रहेंगे। धन्यवाद
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…