बॉलीवुड

अक्षय कुमार करेंगे खुद से 25 साल छोटी इस हीरोइन से रोमांस, तस्वीर ने खोला राज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लिए बीते साल दमदार रहा है। उनकी वर्ष 2019 में चार फिल्में रिलीज हुईं और इन चारों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा कर रख दी। केसरी से लेकर मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज़ तक ने अक्षय कुमार को अपार सफलता दिलाई। चारों ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। वर्ष 2020 की शुरुआत हो चुकी है। अक्षय कुमार उम्मीद कर रहे हैं कि यह साल भी उनके लिए बीते साल से भी ज्यादा दमदार साबित हो। यह संभव भी है, क्योंकि इस साल भी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के साथ लक्ष्मी और पृथ्वीराज जैसी फिल्मों के रिलीज होने की संभावना है। हालांकि इस वक्त अक्षय कुमार फिर से सुर्खियों में अपनी आने वाली फिल्म की वजह के साथ अपनी अभिनेत्री की वजह से आ गए हैं।

तेजी से हो रहा वायरल

Bollywoodhungama

चर्चा इसे लेकर इसलिए हो रही है, क्योंकि जिस अभिनेत्री के साथ वे काम करने जा रहे हैं, अक्षय कुमार से उम्र में वह 25 साल छोटी हैं। जी हां, इस अभिनेत्री का नाम है कियारा आडवाणी। कियारा आडवाणी अक्षय कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में दिखने वाली हैं। कियारा के साथ अक्षय कुमार की एक तस्वीर भी सामने आ गई है। तेजी से यह वायरल होता जा रहा है। खुद से बहुत छोटी हीरोइन के साथ अक्षय कुमार को बेहद रोमांटिक पोज में देखा जा सकता है।।दोनों एक-दूसरे के साथ हैं और कहीं डूबे हुए हैं।

पहले वाली तस्वीर

Times of India

इससे पहले लक्ष्मी बॉम्ब की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें कि अक्षय कुमार साड़ी में थे। इस तस्वीर ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस तस्वीर में अक्षय कुमार को लाल रंग की साड़ी पहनी हुए और बड़ी सी लाल रंग की बिंदी लगाए हुए देखा गया था। बैकग्राउंड में देवी की एक मूर्ति भी नजर आ रही थी। अक्षय कुमार की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई थी और जमकर वायरल हो रही थी। अक्षय कुमार की यह फिल्म इसी साल ईद के अवसर पर रिलीज होने जा रही है। यही नहीं, इसके अलावा भी अक्षय कुमार की दो और फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इन दोनों फिल्मों के नाम सूर्यवंशी और पृथ्वीराज हैं।

कियारा के साथ दूसरी फिल्म

Gulf News

कियारा आडवाणी के साथ फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म होगी। इसलिए कि गुड न्यूज़ में इन दोनों ने पहली बार स्क्रीन शेयर कर लिया है। बीते दिसंबर में गुड न्यूज़ रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार की जोड़ी करीना कपूर के साथ और कियारा आडवाणी की जोड़ी दिलजीत दोसांझ के साथ जमी थी। फिल्म को अपार सफलता मिली है, क्योंकि अब तक यह डेढ़ सौ करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई कर चुकी है। अभी भी फिल्म चलती ही जा रही है और इस बात की पूरी संभावना है कि फिल्म और भी कई रिकॉर्ड बना सकती है।

कबीर सिंह में दिखी थीं कियारा

News 18

कियारा आडवाणी फिल्म गुड न्यूज़ के आने से पहले फिल्म कबीर सिंह में नजर आई थीं। शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में उन्होंने अभिनय किया था। फिल्म दर्शकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरी थी। बीते साल जिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की, कबीर सिंह उनमें से एक थी। फिल्म में शाहिद कपूर के अभिनय की तो तारीफ हुई ही थी, साथ में कियारा आडवाणी के अभिनय को भी दर्शकों ने भरपूर सराहा था। इस बार अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी फिल्म लक्ष्मी बॉम्बे में जमने वाली है। जब फोटो ही दोनों का इतना वायरल हो गया है और पसंद किया जा रहा है, तो इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि साथ में दोनों की फिल्म को दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलने वाली है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago