बॉलीवुड

‘RRR’ में सीता के किरदार में ऐसी दिखेंगी आलिया भट्ट, बर्थडे पर शेयर की यह फोटो

Alia Bhatt Sita First Look: बॉलीवुड(Bollywood) अभिनेत्री आलिया भट्ट(Alia Bhatt) ने अपनी अदाकारी से अपनी एक खास पहचान बना ली है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी(Gangubai Kathiawadi), जो कि कुछ समय पहले ही आई थी, इस फिल्म में भी आलिया ने शानदार काम किया है। उनकी एक्टिंग को देखकर उनके फैन्स एक बार से उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आलिया भट्ट(Alia Bhatt) का आज यानी कि 15 मार्च को जन्मदिन है और आज वे 28 साल की भी हो गई हैं।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर किया शेयर

अपने बर्थडे के मौके पर आलिया भट्ट ने अपने फैन्स को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया हैं। आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘आरआरआर’, जिसका उनके फैन्स न जाने कब से इंतजार कर रहे हैं, इसकी एक झलक उन्होंने अपने फैन्स को दिखा दी है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया ने अपने फैन्स के साथ इसे शेयर किया है।

एसएस राजामौली(S. S. Rajamouli) बना रहे मूवी

फिल्म ‘आरआरआर’ में आलिया भट्ट को सीता की भूमिका निभाते हुए देखने के लिए मिलेगा। एसएस राजामौली, जो कि एक मशहूर फिल्म निर्देशक हैं, वही इस मूवी का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में काम करने के साथ ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी आलिया भट्ट के कदम पड़ जाएंगे।

आलिया ने पोस्ट की यह तस्वीर

खुद आलिया भट्ट फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर बहुत ही उत्साहित महसूस कर रही हैं। तभी तो अपने बर्थडे के इस खास अवसर पर आलिया ने अपने फैन्स को अपने किरदार के बारे में बता दिया है। आलिया ने जो अपनी तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्हें किसी ब्लैक शेडेड जगह पर बैठे हुए देखा जा रहा है। उन्हें देखकर तो यही लग रहा है कि किसी मंदिर में वे बैठी हुई हैं। भगवान राम की एक मूर्ति भी इसमें नजर आ रही है।

तस्वीर के साथ लिखा

तस्वीर के साथ आलिया भट्ट ने पूरे लुक को सोमवार को शेयर करने की बात भी लिखी है। आलिया के साथ फिल्म ‘आरआरआर’ में अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और राम चरण भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं को निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

अक्टूबर में होगी रिलीज

  • यह भी पढ़े

आरआरआर’ ‘RRR’ दरअसल एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। पहली बार स्क्रीन पर साथ में इन सभी एक्टर्स को उनके फैन्स को देखने के लिए मिलेगा। फिल्म बड़े बजट में बन रही है। यह इसी साल 13 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। लगभग 10 भाषाओं में फिल्म को रिलीज किये जाने की उम्मीद है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago