Alia Ranbir Marriage: कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन का असर सभी की ज़िंदगी पर पड़ा है। चाहे वे आम लोग हों या सिलेब्रिटीज़, इस लॉकडाउन ने सभी की पर्सनल लाइफ को प्रभावित किया है। भारत में जहां जनवरी से ही वेडिंग सीज़न शुरू हो जाता है और यह अप्रैल तक चलता है। वहीं लॉकडाउन की वजह से कई लोगों की फिक्स हुईं शादी की डेट्स आगे बढ़ा दी गई हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हैं। काफी समय से चर्चाएं थी कि आलिया भट्ट और रणबीर सिंह इस साल की शुरूआत तक जल्द से जल्द शादी कर लेंगे, वहीं अब खबरें इसके विपरीत दिखाई दे रही हैं। हालांकि ये खबरें कितने सच्ची हैं इनकी पुष्टी नहीं हो पाई है।
दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं कि कपल डेस्टीनेशन वेडिंग करेगा। लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खाबर के मुताबिक दोनों ने अपनी डेस्टीनेशन वेडिंग का विचार छोड़ दिया है। वहीं इस खबर में बताया गया है कि कपल दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध जाएगा। लॉकडाउन खत्म होते ही दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। साथ ही बताया जा रहा है कि दोनों की शादी मुंबई में ही होगी।
यानी डेस्टीनेशन वेडिंग के इस चलन के दौरान दोनों अपने ही शहर के किसी बड़े होटल में सात फेरे लेंगे। खबरें हैं कि दोनों की शादी की रस्में 20 दिंसबर से शुरू हो जाएंगी। पहले माना जा रहा था कि आलिया-रणबीर की शादी अब तक की सबसे बड़ी शादी होने वाली है, लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि इन दोनों की मुंबई में ही धूमधाम से शादी होगी। बता दें कि हाल ही में इन दोनों की शादी का फेक वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सबको लगा था कि इनकी वाकई शादी होने वाली है।
यह भी पढ़े इसी साल एक-दूजे के हो जाएंगे आलिया-रणबीर, जानिए कब बजने जा रही इनकी जिंदगी की शहनाई?
गौरतलब है कि रणबीर कपूर की ज़िंदगी में बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी अभिनेत्रियां आई हैं। रणबीर ने दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ को डेट किया है, लेकिन रणबीर की सुई आलिया पर जाकर अटकी है। जी हां, सुपरस्टार अभिनेत्रियों को डेट करने के बाद रणबीर ने फाइनली आलिया भट्ट को अपनी जीवनसाथी के रूप में चुना है। और बहुत जल्द ये दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो ये दोनों अयान मुखर्जी की फिस्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार एक दूसरे के साथ बड़े पर्दे पर काम करते नज़र आएंगे।
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…