बॉलीवुड

सदी के महानायक को भी सताई कोरोना वायरस का डर, यहाँ जानें क्या कहा !

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में त्रहिमान मचा रखा है। चीन के वुहान शहर से शुरू होकर पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाले इस वायरस ने अबतक हज़ारों जानें ले ली हैं। क्या अमीर, क्या गरीब इसकी चपेट में सभी तबके के लोग आ चुके हैं। बीते दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सदी के महानायक को भी इस वायरस का डर सताने लगा। यहाँ आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं कि, अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan ने क्या कहा कोरोना वायरस के बारे में।

जब बच्चन साहब को सताई कोरोना का डर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इन दिनों सोशल मीडिया पर मीम काफी फेमस हो रहा है। इसमें बहुत से लोग ये कहते नजर आ रहे हैं कि, भगवान् साल 2020 को अनइंस्टाल को करके फिर से इंसटाल कर दीजिए इसमें वायरस है। बीते दिनों महानायक अमिताभ बच्चन ने भी साल 2020 पर अपनी नाराजगी जताते हुए और कोरोना वायरस के डर से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फोटो डालकर, नीचे पोस्ट में लिखा है कि “क्या हम इस साल को अनइंस्टाल कर फिर से इंस्टाल कर सकते हैं, इसमें वायरस है।” बता दें कि, इन दिनों अमिताभ बच्चन भी अपने घर में लॉकडाउन हैं और समय व्यतीत करने के लिए आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी और नई तस्वीरों को दूसरों से साझा करते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े अमिताभ बच्चन को ‘बबुआ’ कहकर बुलाता था कपूर खानदान का ये चिराग

लॉकडाउन की सी स्थिति पर Amitabh Bachchan ने कविता भी लिखी

महानायक अमिताभ बच्चन ने हिंदी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से तो लोगों को अपना फैन बना ही लिया, अब अपनी कविता के माध्यम से भी लोगों का दिल जीत रहे हैं। अपने पिता स्वर्गीय श्री हरिवंश राय बच्चन जी के पदचिन्हों पर चलते हुए बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट के साथ एक कविता भी लिखी है। बता दें कि, बच्चन साहब ने ये कविता देश के वर्तमान लॉकडाउन की स्थिति पर लिखा है। इस कविता में बच्चन साहब ने लिखा है कि “ इन दिनों में आते हैं अनगिनित न जाने कितने ख़याल मन में, उठ खड़ा हो जाता हूं जल्द, उनको मैं निभनें में, किस किस को निभाऊं किस किस को ना? माएने फुर्सत के कुछ और हुआ करते थे पहले, अब तो सब बदल ही गए इस जमाने में।” लंबे आरसे से जिन लोगों को अमिताभ बच्चन की नई फिल्म का इंतज़ार है उन्हें बता दें कि, आने वाले समय में बच्चन साहब “ब्रह्मास्त्र” और “गुलाबो” जैसी फिल्मों में नजर आ सकते हैं। ब्रह्मास्त्र में अमित जी युवापीढ़ि के एक्टर रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago