Aaradhya Bachchan Hindi Competition Viral Video: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का आज बर्थडे हैं। आराध्या आज ग्यारह वर्ष की हो गई। इंटरनेट पर एक वीडियो क्लिप आई है जिसे देखकर ऐसा लगता हैं कि आराध्या भी अपने दादा अमिताभ बच्चन के नक्शे कदम पर चल रही हैं। आराध्या बच्चन उन स्टार किड्स में शुमार हैं जो हमेशा खबरों में बनी रहती हैं।
सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन का एक पुराना वीडियो क्लिप वाइरल हो रहा है। आराध्या के स्कूल के हिंदी कॉम्प्टिशन के समय की विडियो क्लिप बताई जा रही है। आपको बता दे कि आराध्या रिलायंस ग्रुप द्वारा संचालित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं।
इस विडियो क्लिप में आराध्या बच्चन हिंदी भाषा के ऊपर स्पीच देती हुई नज़र आ रही है। वो पढाई में हिंदी भाषा की आवश्यकता के ऊपर प्रकाश डाल रही है। वायरल हो रही विडियो क्लिप मात्र 49 सेकेंड की हैं। आराध्या इस क्लिप में कह रही है- हिंदी के मीठे शब्दों की जब लड़ी पिरोही जाती है, तब कवि के मुख से एक सुंदर कविता बन जाती है।
इस वीडियो को देखने वाले लोगों का कहना है कि आराध्या बच्चन अपने पूर्वजों के तरह ही हिंदी भाषा से काफी जुड़ी हुई है और हिंदी का काफी सम्मान भी करती है। आपको बता दे की ऐसा इसीलिए कहा जा रहा है क्योंकि आराध्या के परदादा यानी अमिताभ बच्चन के पिता श्री हरिवंश राय बच्चन जी हिंदी भाषा के सबसे बड़े कवियों में से एक थे। यही नहीं उनके पुत्र और आराध्या के दादाजी अमिताभ बच्चन को भी हिंदी भाषा से काफी लगाव है और उनके पास हिंदी भाषा का अच्छा ज्ञान भी है।
बर्थडे गर्ल आराध्या की 49 सेकेंड की ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बहुत संख्या में लोगों के द्वारा देखा और पसंद किया जा रहा है। लोग इतनी कम उम्र में हिंदी भाषा के इतने बड़े शब्दों का उच्चारण करने के लिए आराध्या की प्रशंसा कर रहे हैं। कुछ लोगों का तो यहाँ तक मानना हैं कि स्टार किड्स में से किसी को भी हिंदी की इतनी समझ या ज्ञान नहीं है जितना की आराध्या को है।
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…