Arjun Bijlani Is Khatron Ke Khiladi Season 11 Winner: स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाडी सीजन 11 के विजेता का नाम सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। कई हफ़्तों के लम्बे इंतजार के बाद सीजन 11 के फिनाले की मंगलवार को शूटिंग हुई। लेकिन एपिसोड टेलीकास्ट होने से पहले ही विनर का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा।
अर्जुन बिजलानी और दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है। सोशल मीडिया पर जारी चर्चा के अनुसार अर्जुन बिजलानी खतरों के खिलाडी सीजन 11 के विनर है और अपने धाकड़ अंदाज के लिए मशहूर दिव्यांका त्रिपाठी फर्स्ट रनर अप बनी है। दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ लेकिन अंत में अर्जुन बिजलानी ने जीत हासिल की।
हालाँकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, आधिकारिक पुष्टि शो के टेलीकास्ट होने के बाद ही हो पायेगी। लेकिन अर्जुन बिजलानी की जीत की और अधिक सम्भावनाये इसलिए लगाई जा रही है क्योंकि अर्जुन की पत्नी ने इंस्टा स्टोरी पर ट्रॉफी की फोटो शेयर कर साफ कर दिया है कि एक्टर ने ही शो जीता है।
हालाँकि दूसरी ओर दमदार प्रतियोगी दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
इसी के साथ सोशल मीडिया पर शो का एक BTS वीडियो हुआ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक्की तंबोली, आस्था गिल और अर्जुन बिजलानी एक साथ पोज देते नजर आते हैं। उनके वीडियो को देख अर्जुन शो के विनर नजर आते हैं।
इस समय फैंस सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी को खूब बधाइयाँ दे रहे है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अर्जुन की जीत पर सवाल उठा रहे है। सोशल मीडिया पर एक यूजर्स में अर्जुन बिजलानी की जीत पर सवाल उठाते हुए कहा-‘वह कलर्स चैनल का चेहरा है, इसलिए मेकर्स ने उन्हें विनर बना दिया।
पहले ही दिन से दिव्यांका ने अपने धाकड़ अंदाज से फैंस का दिल जीत लिए था, और वह सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी के तौर पर भी रही है। फिलहाल दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस काफी निराश है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…