बॉलीवुड

सालों पहले बॉबी देओल ने शुरू कर दी थी कोरोना से लड़ाई, किया था ऐश्वर्या का यह टेस्ट

Bobby Deol Covid19 Meme Video: पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोना महामारी की दूसरी लहर चल रही है। हालांकि, इसी दौरान इसे लेकर सोशल मीडिया(Social Media) में मनोरंजक पोस्ट भी कम देखने के लिए नहीं मिल रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल(Bobby Deol), जो कि दूसरी पारी खेलने के लिए इंडस्ट्री में लौट आए हैं, उनका एक मीम इन दिनों सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

कोविड-19 से जुड़ा बॉबी देओल का मीम(Bobby Deol Covid19 Meme Video)

कोविड-19(COVID19) से जोड़कर इसे बनाया गया है और इसे शेयर इनके फैन पेज पर किया गया है। यह एक ऐसा वीडियो है, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर स्वैब टेस्ट, मास्क और क्वारन्टीन तक बॉबी देओल की अलग-अलग फिल्मों के दृश्यों को जोड़ कर दिखाया गया है।

सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोना

एक फिल्म में बॉबी देओल का डायलॉग है- क्योंकि मैं वह साफ-साफ देख सकता हूं, जो आप नहीं देख सकते। यह इस वीडियो में दिखता है। इसके बाद “हाथ मत लगाना भैया, कहीं यह बीमारी मुझे भी न लग जाए”, सनी देओल से बॉबी देओल को कहते हुए देखा जाता है, जिसके जरिए सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई गई है। बॉबी देओल का हाथ धोने वाला एक दृश्य भी इस वीडियो का हिस्सा है।

स्वैब टेस्ट वाला दृश्य

बॉबी देओल(Bobby Deol) और ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai) की फिल्म का एक दृश्य इसमें आगे दिखता है, जिसमें ऐश्वर्या से बॉबी देओल कहते हैं कि प्यार से नहीं तो जबरदस्ती ही सही, छींको छींको। इसके अलावा फिल्म बिच्छू में वे घर के अंदर जो कई सारे लॉक लगाते हैं, वह दृश्य भी देखने के लिए मिल रहा है। इसे क्वॉरेंटाइन से जोड़ा गया है। बॉबी देओल का एक फिल्म का मास्क पहना हुआ दृश्य भी इसमें दिखता है।

यह भी पढ़े

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं (Bobby Deol Predicted Covid 19 Many Years Ago Meme Video)और इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। साथ ही वे इस पर भरपूर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago