Bobby Deol Refutes Dharmendra’s Hospitalisation Rumours: हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘आश्रम 3’ से काफी तारीफ बटोर रहें अभिनेता बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र की अस्पताल में एडमिट होने की झूठी खबरों से पर्दा उठाया है। सुबह से ही यह अफवाह उड़ रही थी कि उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और धर्मेंद्र की हालत नाजुक है। जिस पर ऐसी खबरों को उनके बेटे बॉबी देओल ने महज एक अफवाह बताया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि धर्मेंद्र को मुंबई के जाने माने ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इसपर उनके छोटे बेटे बॉबी देओल ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं। वह घर पर है और ठीक हो रहे है। आपके प्यार और स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
आपको बता दें कि दरअसल कुछ समय पहले धर्मेंद्र की सच में तबीयत खराब हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जब वो शूटिंग कर रहे थे उसके बाद ही उन्हें पीठ में दर्द हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। फैंस को जब इस बारे में पता चला था तब उन्हें काफी धक्का लगा था।
जिसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें वह अपनी हेल्थ अपडेट देते नजर आए। वीडियो में धर्मेंद्र को पूरी तरह से स्वस्थ देखा जा सकता था। जिसमें वह अपने कमर दर्द के बारे में जानकारी देते हुए कह रहें थे कि, कुछ भी खत्म मत करो। मैंने किया और मुझे भुगतना पड़ा। पीठ पर एक बड़ी मांसपेशी खिंच गई। इसलिए मुझे अस्पताल जाना पड़ा। पिछले चार दिनों में काफी परेशानी हुई। बहरहाल, मैं आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ वापस आ गया हूं। तो, चिंता मत करो। अब मैं बहुत सावधान रहूंगा।’
बता दें कि धर्मेंद्र भीड़-भाड़ से दूर रहना पसंद करते है और इसलिए वे काफी लंबे समय से अपने फॉर्म हाउस में ही रह रहे है। उनके करीब 100 एकड़ वाले फॉम हाउस में वे ऑर्गेनिक खेती करते है। जिसकी वे फोटोज और वीडियोज अक्सर वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते है।
इस बीच, प्रकाश झा की ‘आश्रम 3’ में बॉबी के अभिनय की दर्शकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। उनके चौथे सीजन में भी नजर आने की बीत की जा रही है। इसके अलावा वह ‘अपने 2’ में अपने पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ नजर आएंगे। उनके पास रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ ‘एनिमल’ भी है। वहीं धर्मेंद्र करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…