Bold Actresses: बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत से अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने जहां अपनी एक विशेष पहचान बना ली, वहीं बहुत से ऐसे भी अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं, जो कि कुछ फिल्में करने के बाद कहीं खो गए। विशेषकर अभिनेत्रियों की बात करें तो बहुत ही कम ऐसे उदाहरण देखने को मिलते हैं, जहां किसी अभिनेत्री ने लंबे समय तक फिल्मों में काम किया हो। फिल्मी दुनिया में बोल्डनेस दिखाने के बावजूद अधिकतर अभिनेत्रियों का करियर बहुत छोटा ही देखने को मिला है।
बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं, जिन्होंने कुछ ही फिल्में अपने करियर में कीं और उसके बाद या तो उन्होंने शादी कर ली या फिर फिल्मी दुनिया से उन्होंने हमेशा के लिए अपना रिश्ता तोड़ लिया। वैसे, कुछ फिल्में उनकी हिट भी रहीं, मगर उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल पाई। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म पाप से की थी। वर्ष 2003 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में उदिता गोस्वामी ने अपने कदम रखे थे। अक्सर और जहर जैसी हिट फिल्मों में भी उदिता गोस्वामी को देखा गया था। इसके बावजूद बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने में वे नाकाम रहीं। उदिता गोस्वामी का फिल्मी करियर केवल 12 वर्षों का रहा। इन 12 वर्षों के दौरान उन्होंने सिर्फ 12 ही फिल्मों में काम भी किया। इनकी बोल्डनेस देखते ही बनती थी
वर्ष 1998 में बॉलीवुड अभिनेत्री अंतरा माली को पहली बार फिर ढूंढते रह जाओगे में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने रेनू का किरदार निभाया था। अंतरा माली का भी फिल्मी करियर 12 वर्षों का रहा। अपने फिल्मी करियर के दौरान अंतरा माली ने केवल 12 फिल्मों में काम किया। वर्ष 2010 में फिल्म एंड वंस अगेन में अंतर माली को अंतिम सावित्री की भूमिका में देखा गया था। अपनी बोल्डनेस के लिए अंतरा माली जानी जाती हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी के बाद फिल्म अभिनेत्री किम शर्मा चर्चा में आ गई थीं। आपको शायद ही मालूम होगा कि 1993 में आई सुपरहिट फिल्म डर में किम शर्मा को एक छोटी सी भूमिका में भी देखा गया था। इसके 7 वर्षों के बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें में किम शर्मा को सपोर्टिव भूमिका में देखा गया था। किम शर्मा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। अब वे फिल्म से दूर हैं। केवल एक-दो कार्यक्रमों में वे नजर आ जाती हैं। वैसे, सोशल मीडिया में उन्हें बहुत पसंद किया जाता है। जिस भी फिल्म में उन्होंने काम किया, उसमें उनकी बोल्डनेस की खूब चर्चा रही।
यह भी पढ़े
भूतिया फिल्म वीराना से अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री जैस्मीन को पहचान मिली थी। उन्होंने बंद दरवाजा, डाक बंगला और पुरानी हवेली जैसी फिल्में भी की थीं। आजकल वे फिल्मों से दूर हैं। अंडरवर्ल्ड डॉन भी जैस्मीन की खूबसूरती पर फिदा हो गया था। बताया जाता है कि अंडरवर्ल्ड से इतने फोन जैस्मीन के पास आने लगे थे कि परेशान होकर हमेशा के लिए उन्होंने भारत छोड़ दिया और गुमनामी में चली गईं।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…