Ekta Kapoor and Karan Johar Wedding: कई चीजें एकता कपूर और करण जौहर में कॉमन दिखती हैं। दोनों ही सेलिब्रिटी के बच्चे हैं। ‘क’ अक्षर से इन दोनों को बहुत लगाव है। इन दोनों ने ही अभी तक शादी नहीं की है। सरोगेसी से दोनों पेरेंट्स बन चुके हैं। अपने-अपने क्षेत्र में ये दोनों ही बेहद कामयाब भी हैं। साथ ही एक और इंटरेस्टिंग बात भी इनकी है, जो शायद ही किसी को याद हो। एक समय ऐसा भी था, जब इनकी शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं।
दोनों को लगता है फ्लाइट से डर
कैमरे के पीछे बन गए सेलेब्स


दोनों ही बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जो कैमरे के पीछे रहकर सेलिब्रिटी बने हैं। एक वक्त अपने पिता के पैसों पर ये ऐश करते थे, मगर आज अपने-अपने क्षेत्रों में दोनों ने अपनी एक खास पहचान बना ली है। एक वक्त करण जौहर और एकता कपूर की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं। तब एकता के बारे में करण से पूछा गया था तो उन्होंने उन दोनों के बीच एक और समानता का जिक्र करते हुए कहा था कि दोनों ही एक वक्त जर्नलिस्ट बनना चाहते थे।
बन गईं टीवी क्वीन
एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने बताया था कि वे एक दिन इतना नाम कमा लेंगे, उनके पैरंट्स ने कभी सोचा भी नहीं होगा। एकता के लिए करण ने कहा था कि एक वक्त पूरे दिन वे खुद टीवी देखती थीं और अब टीवी के सामने लाखों को बैठाए रखती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि एकता कपूर पर उन्हें गर्व महसूस होता है और एकता को उन पर। शादी के बारे में करण ने कहा था कि यदि एकता और उन्हें सही पार्टनर नहीं मिलता है, तो दोनों एक-दूसरे से शादी कर लेंगे।
यह भी पढ़े
- रामगोपाल वर्मा ने किया शराब खरीद रहीं महिलाओं पर कमेंट, भड़की सोना मोहपात्रा ने लगाई क्लास
- क्लासमेट रह चुके हैं बॉलीवुड के ये 10 सितारे, धोनी की पत्नी के साथ पढ़ी हैं अनुष्का
शादी की दिलचस्प वजह
करण जौहर ने इस शादी के पीछे की एक बड़ी ही दिलचस्प वजह भी बताई थी। उन्होंने इस बारे में कहा था कि इस रिश्ते से उनकी मां को बड़ी खुशी मिलेगी। इसलिए नहीं कि उनकी शादी हो गई, बल्कि इसलिए कि उन्हें कई सीरियल्स के प्लॉट के बारे में पहले से ही जानकारी मिल जाएगी। वहीं, एकता कपूर से शादी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मजाक में कहा था कि वे करण से शादी करना चाहेंगी। साथ ही सवाल किया था कि करण उन्हें प्रपोज कब करेंगे।