बॉलीवुड

इन बॉलीवुड हस्तियों ने मशहूर होने के बाद अपने साथियो से तोड़ा रिश्ता। (Bollywood Celebrities Relationships Before Fame)

हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के सितारों की ज़िन्दगी जितनी आसान दिखती है उतनी आसान होती नहीं है। उनकी हर बात उनके करियर से जुडी होती है जैसे: क्या पहनना है, क्या बोलना है, कहाँ जाना है, और उनकी निजी ज़िन्दगी भी निजी नहीं रहती। यदि आप एक बड़े बॉलीवुड प्रशंसक हैं, तो शायद आप बॉलीवुड सितारों के डेटिंग इतिहास के बारे में जानते होंगे, जैसे: दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर को और प्रियंका चोपड़ा ने शाहिद कपूर को डेट किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में मशहूर होने से पहले ये हस्तिया किस के साथ संबंध में थी? कोई बात नहीं अगर आप नहीं जानते क्योकि हमने एक सूचि बनायीं है उन सितारों की जिन्होंने मशहूर होने के बाद अपने साथियो से नाता तोड़ दिया था।

इन बॉलीवुड हस्तियों ने मशहूर होने के बाद अपने साथियो से तोड़ा रिश्ता। (Bollywood Celebrities Relationships Before Fame)

1. दीपिका पादुकोण और निहार पंड्या (Deepika Padukone and Nihaar Pandya)

BollywoodShaadis

 

दीपिका पादुकोण अपने मॉडलिंग के दिनों में निहार पांड्या के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में थीं। निहार पंड्या भी एक मॉडल थे। इन दोनों ने हिमेश रेशमिया के गाने “आप का सुरूर” में अभिनय किया। इन दोनों ने अपने-अपने रास्ते बदल लिए जब दीपिका ने मॉडलिंग से अभिनय की ओर रुख किया और प्रसिद्धि प्राप्त करना शुरू कर दिया।

2. अनुष्का शर्मा और ज़ोहेब युसूफ (Anushka Sharma and Zoheb Yusuf)

BollywoodShaadis

अनुष्का और ज़ोहेब ने मॉडलिंग के दिनों में बैंगलोर में मिले थे फिर दोनों बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आए। जबकि अनुष्का भाग्यशाली रही जब उन्हें “रब ने बना दी जोड़ी मिली”, ज़ोहेब वापस बैंगलोर चले गए। और, यही उनके रिश्ते का अंत था।

3. प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट (Priyanka Chopra and Aseem Merchant)

India.com

शोहरत हासिल करने से पहले “देसी गर्ल”, प्रियंका चोपड़ा, असीम मर्चेंट को डेट कर रही थीं। सूत्रों के अनुसार, “मिस वर्ल्ड” बनने के बाद प्रियंका ने असीम को छोड़ दिया। मर्चेंट ने बाद में कहा कि वह उनके जीवन पर एक फिल्म बनाएंगे, जिससे प्रियंका नाराज हो गई और उन्होंने मर्चेंट को कानूनी नोटिस भी भेज दिया। आज प्रियंका का नाम बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी है।

4. आलिया भट्ट और अली दादरकर (Alia Bhatt and Ali Dadarkar)

Businessofcinema

बॉलीवुड में अपनी शुरुआत से बहुत पहले, आलिया भट्टअली दादरकर को डेट कर रही थीं। अली और आलिया बचपन के दोस्त है, क्योंकि दोनों स्कूल में एक साथ थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा आलिया और अली के ब्रेकअप की वजह बने। आलिया अब रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं।

5. जैकलिन फर्नॅंडेज़ और हस्सन बिन रशीद अल खलीफा (Jacqueline Fernandez and Hassan Bin Rashid Al Khalifa)

gandhiandadani

जैकलिन बॉलीवुड में आने से पहले उनका हस्सन के साथ दो साल का लंबा संबंध था। जैकलिन को वास्तव में उनका राजकुमार मिल गया था परन्तु लंबी दूरी के रिश्ते ने दोनों को एक-दूसरे के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया, जिससे उनके बीच समस्याएं पैदा हुईं और यह रिश्ता तब ही ख़त्म हो गया जब निर्देशक, साजिद खान के साथ जैकलीन के संबंध की अफवाहें फैली।

6. अर्जुन कपूर और अर्पिता खान (Arjun Kapoor and Arpita Khan)

Freepressjournal

अभिनेता के रूप में बॉलीवुड में आने से पहले, अर्जुन कपूर ने सलमान खान की बहन, अर्पिता खान को डेट किया। उन्होंने लगभग दो साल तक डेट किया, जिसके बाद अर्पिता ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया।

7. कंगना रनौत और अध्ययन सुमन (Kangana Ranaut and Adhyayan Suman)

Indiatimes

कंगना रनौत ने बॉलीवुड में अभिनेत्री बनने के लिए बहुत कम उम्र में अपना घर छोड़ दिया था। यह देखते हुए कि वह बॉलीवुड से नहीं थीं, उन्हें बॉलीवुड में अपने पैर जमाने के लिए कनेक्शन की जरूरत थी। और एक ऐसा व्यक्ति जिसके साथ उनकी दोस्ती थी, वह थे शेखर सुमन के बेटा, अधययन सुमन। “गैंगस्टर” में अपनी शुरुआत के बाद, जब वह सुर्खियों में आ गई थी तब उन्होंने अधययन सुमन को छोड़ दिया। बाद में अधययन सुमन ने एक मीडिया पोर्टल को बताया कि कंगना ने इंडस्ट्री में आने के लिए उनका इस्तेमाल किया था, और यहां तक कहा कि उन्होंने उनकी जिंदगी तबाह कर दी।

8. नील नितिन मुकेश और प्रियंका भाटिया (Neil Nitin Mukesh and Priyanka Bhatia)

Indiatimes

नील नितिन मुकेश ने अपनी डिजाइनर प्रेमिका, प्रियंका भाटिया को लंबे समय तक डेट किया और उन्होंने सगाई भी कर ली थी। हालांकि, 2007 में “जोहनी गद्दार” में उनकी शुरुआत और उनकी बाद की फिल्मों के सफल होने के बाद, उन्होंने महसूस किया कि उनके और उनकी मंगेतर के करियर के रास्ते बिल्कुल अलग थे और इसलिए उन्होंने सगाई तोड़ दी।

9. सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य श्रॉफ (Sonakshi Sinha and Aditya Shroff)

Free Press Journal

बॉलीवुड में 100 करोड़ की फिल्म का हिस्सा बनने से पहले सोनाक्षी सिन्हा फेम सिनेमा के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य श्रॉफ को डेट कर रही थीं। ये दोनों लगभग दो साल तक साथ थे, बाद में किसी निजी मामले पर इनकी बहुत लड़ाई हुई और दोनों अलग हो गए।

10. ऐश्वर्या राय और राजीव मूलचंदानी (Aishwarya Rai and Rajeev Mulchandani)

BollywoodShaadis

“ऐश्वर्या राय” अब “ऐश्वर्या राय बच्चन” बन गयी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले उन्होंने राजीव मूलचंदानी नाम के एक व्यक्ति को डेट किया था। जी हां, दोनों ने एक साथ अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और जैसे ही ऐश्वर्या को फिल्मो के प्रस्ताव मिलने शुरू हुए, उन्होंने तुरंत राजीव से रिश्ता तोड़ दिया।

यह भी पढ़े: बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जो 40 साल से ऊपर हैं और अभी भी अविवाहित हैं। (Unmarried Actresses Over 40 In Bollywood)

Facebook Comments
Kapil Chanderwal

Share
Published by
Kapil Chanderwal

Recent Posts

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

2 days ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

6 days ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

4 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

5 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

5 months ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

12 months ago