बॉलीवुड

शाहरुख़ से आमिर तक इन बॉलीवुड सेलेब्स को भी होना पड़ा है नस्लभेद का शिकार !

Bollywood Stars: जैसा कि, आप सभी जानते हैं इन दिनों अमेरिका में एक बार फिर से नस्लभेद को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इसकी मुख्य वजह है पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉएड की मौत, चूँकि जॉर्ज ब्लैक कम्युनिटी से आते थे इसलिए उनकी मौत के बाद अमेरिका में रंगभेद का मसला एक बार फिर से भड़क उठा है। नस्लभेद के शिकार दुनिया भर के आम नागरिक ही नहीं बल्कि भारत में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्रियां भी हो चुके हैं। शाहरुख़ और आमिर सहित बॉलीवुड के बहुत से ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें नस्लभेद का सामना करना पड़ा है। आइये आपको बताते हैं कौन से हैं वो सेलिब्रिटी जिन्हें इस ज़िल्लत से गुजरना पड़ा है।

शाहरुख़ खान (Bollywood Star Shahrukh Khan)

DANISH SIDDIQUI / REUTERS

इस लिस्ट में पहला नाम आता है किंग खान यानि कि, शाहरुख़ खान का। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शाहरुख़ को नस्लभेद का सामना एक बार नहीं बल्कि तीन बार करना पड़ा है। शाहरुख़ को तीनों ही बार अमेरिका के एयरपोर्ट पर साल 2009, 2012 और 2016 में डीटेन होना पड़ा था। बता दें कि, शाहरुख़ खान ने इस बारे में ट्विटर पर ट्वीट भी किया था कि, वो एयरपोर्ट पर सुरक्षा के नियमों का पालन करते हैं लेकिन अमेरिका में केवल उन्हें अपने खान सरनेम की वजह से काफी फ़्रस्ट्रेशन का सामना करना पड़ा था।

आमिर खान (Bollywood Star Aamir Khan)

The Week

शाहरुख़ की ही तरह आमिर खान को भी साल 2002 में अमेरिका के एयरपोर्ट पर डीटेनिंग के दौरान काफी ज़िल्लत का सामना करना पड़ा था। जानकारी हो कि, आमिर खान को भी उनके आखिरी नाम खान की वजह से उनसे घंटों पूछताछ की गई थी। कई घंटों की पड़ताल के बाद आमिर को अमेरिका के एयरपोर्ट से बाहर आने की इजाज़त मिली थी। बहरहाल देखा जाए तो यही फर्क होता है अपने देश और एक पराए देश में।

प्रियंका चोपड़ा (Bollywood Star Priyanka Chopra)

Scmp

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को भी नस्लभेद का शिकार होना पड़ा है। हालाँकि उनके साथ ये किसी पराए देश में नहीं बल्कि अपने ही देश में हुआ है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा था कि, जब वो स्कूल में थीं तो सब उन्हें काली-काली बोलकर चिढ़ाते थे। यहाँ तक कि, उनके रिश्तेदार भी अक्सर ये बातें करते थे इसका क्या होगा ये तो काली है। भारत में पंजाबी परिवार में एक काली लड़की का पैदा होना काफी निराशाजनक माना जाता है। इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका अपने रंग की वजह से एक हॉलीवुड फिल्म से भी हाथ धोना पड़ा था।

शिल्पा शेट्टी (Bollywood Star Shilpa Shetty)

Times of India

हमारी इस लिस्ट में एक नाम शिल्पा शेट्टी का भी आता है। जी हाँ शिल्पा को नस्लभेद का शिकार बिग ब्रदर शो में होना पड़ा था। इस शो में हिस्से लेने वाले एक अन्य प्रतिभागी जेड गुडी ने शिल्पा के रंग को लेकर उनका काफी मज़ाक उड़ाया था। इस वाकये से साल 2008 में काफी बवाल भी हुआ था। हालाँकि इसके वाबजूद भी शिल्पा शेट्टी इस शो की विनर बनी थी। इसके अलावा उन्हें एक बार ऑस्ट्रेलिया के एयरपोर्ट पर भी नस्लभेद का शिकार होना पड़ा था।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Bollywood Star Nawazuddin Siddiqui)

Indian Express

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी नस्लभेद ने नहीं छोड़ा। हालाँकि उन्हें इसका सामना फिल्म इंडस्ट्री में ही करना पड़ा। एक इंटरव्यू के दौरान नवाज ने बताया था कि, उन्हें एक्टिंग के शुरूआती दिनों में सिर्फ इस वजह से अच्छे रोल नहीं मिल पाते थे क्योंकि उनकी शक्ल सूरत कुछ ख़ास नहीं थी। इस वजह से कई महत्वपूर्ण रोल उनके हिस्से में आते-आते रह गए। लेकिन अंत में उन्होनें अपनी एक्टिंग स्किल से ये साबित कर दिया कि, एक अभिनेता अपनी एक्टिंग स्किल्स से आगे बढ़ता है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago