बॉलीवुड

बेहद हैरान करने वाले हैं बॉलीवुड के ये अजीब रिश्ते, अपने लव अफेयर को लेकर इन सितारों ने खूब बटोरी सुर्खियां 

Bollywoods Popular affairs: हमारी फिल्म इंडस्ट्री भी काफी मजेदार है। यहां पर हमेशा ही कुछ न कुछ मसाला खबरें आती ही रहती हैं। ये खबरें कभी आपका मनोरंजन करती हैं तो कभी आपको जोर का झटका देती हैं। कभी किसी का ब्रेकअप तो कभी अफेयर तो कभी तलाक जैसी खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ बेहद ही मशहूर सितारों की बात बताने जा रहे हैं, जो इस इंडस्ट्री में अपने काम से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में बने रहे। बॉलीवुड में तो इनका सिक्का जम नहीं पाया मगर फिर भी ये अपने तलाक और अफेयर्स जैसी बातों के लिए लगातार सुर्खियों में बने रहे। तो चलिये जानते हैं कि बॉलीवुड के किस सितारे ने अपने अफेयर और तलाक को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

अरबाज खान 

lifeberrys

इस लिस्ट में वैसे तो कई नामी सितारे मौजूद हैं, जो न सिर्फ अपने अभिनय के लिए मशहूर हैं बल्कि बॉलीवुड की दुनिया में उनकी अलग पहचान भी बनी हुई है। और तो और इनमें से कई की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा तगड़ी है। तो सबसे पहले हम बात करते हैं सलमान खान के भाई अरबाज खान की। वैसे तो अरबाज खान फिल्मों में कोई खास कमाल नहीं कर पाये मगर अपनी वाइफ़ मलाइका अरोड़ा की वजह से पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। 

पिछले दिनों 4 अगस्त को अरबाज खान ने अपना 52वां जन्मदिन मनाया और इसके साथ ही इनकी शादी के दिन भी नजदीक आ रहे हैं। बता दें कि अरबाज की ये दूसरी शादी होगी क्योंकि साल 2017 में उनका उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा से तलाक हो गया था। यह जानकर उनके फैंस को काफी झटका लगा था क्योंकि अरबाज और मलाइका ने लव मैरेज की थी और 19 वर्ष साथ रहने के बाद इस जोड़ी ने तलाक लेने का फैसला किया। फिलहाल तो अरबाज खान अपनी नयी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ अफेयर को लेकर अक्सर ही सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

मलाइका अरोड़ा

hindirush

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक आइटम सॉन्ग देने वाली मलाइका अरोड़ा और “मुन्नी” के नाम से मशहूर मॉडल व अभिनेत्री जब से अपने पति अरबाज खान से अलग हुई हैं, उसके बाद से वह और भी ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती हैं। असल में उनके इतने ज्यादा लोकप्रिय होने की वजह तलाक से भी बढ़कर है और वह वजह है अपने उम्र से तकरीबन 12 वर्ष छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करना। खबरें तो यह भी हैं कि मलाइका और अर्जुन दोनों ही अगले साल तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वैसे शुरुवात में तो इस जोड़ी को लेकर ज़्यादातर मलाइका को ही ट्रोल किया गया। लेकिन इस बात का असर न तो मलाइका और न ही अर्जुन को पड़ा। समय के साथ-साथ इनके फैंस ने भी इन्हें एक्सेप्ट कर लिया है। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर के साथ अपने प्यार का इजहार मलाइका ने अर्जुन के जन्मदिन पर ही कर दिया था और अब दोनों मीडिया से छुपकर नहीं बल्कि खुलेआम अपने रिश्ते को स्वीकार करते हैं।

अर्जुन रामपाल

news state

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और हैंडसम मॉडल अर्जुन रामपाल अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह बॉलीवुड से दूर ही हैं मगर फिर भी चर्चा में लगातार बने रहते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में अर्जुन तीसरी बार पिता बने हैं।  खैर, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है मगर बड़ी बात तो यह है कि अर्जुन रामपाल अपनी पत्नी के नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड के बच्चे के पिता बने हैं। जी हां, जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स से काफी समय से रिलेशन में थे और सबसे ज्यादा चर्चा की बात तो यह रही कि अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी भी नहीं की है जिन्होंने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। यानी की गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स बिन ब्याही मां बनी हैं। इससे पहले अर्जुन ने अपनी पत्नी मेहर जेसिया को तलाक दिया था जिनसे उनके दो बच्चे हैं।

एमी जैक्शन

aajtak

एमी जैक्शन का नाम बॉलीवुड की एक्शन एक्ट्रेस के रूप में लिया जाता है, जो अक्षय कुमार और रजनीकांत के साथ सुपरहिट फिल्म 2.0 में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा एमी ने अक्षय के साथ ही और भी फिल्में की हैं मगर कोई खास कमाल दिखा नही पाईं। फिलहाल इन दिनों बिना शादी के मां बनकर एमी भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे बिना शादी के मां बनने का भी एक ट्रेंड चल रहा हो। ब्रिटिश मूल के लड़के को डेट करने के बाद एमी जैक्शन ने यह फैसला लिया कि वह अब अपनी डिलीवरी के बाद ही उनसे शादी करेंगी।

सुष्मिता सेन

samachar nama

इसके अलावा बॉलीवुड की एक और मशहूर अभिनेत्री का नाम इस लिस्ट में शामिल है और वह हैं 45 वर्षीय सुष्मिता सेन। जी हां, आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता 27 साल के मॉडल रोहमन शॉल को काफी समय से डेट कर रही हैं। आपको शायद यह भी पता होना चाहिए कि सुष्मिता दो बच्चों की मां भी हैं, जो कि उनकी गोद ली हुई बेटियां हैं। फिलहाल तो आपको बता दें कि दोनों ने ही अपने रिश्ते को कबूल कर लिया है और अक्सर ही इनकी तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं। सुनने में ऐसा भी आ रहा है कि सुष्मिता रोहमन से शादी करना चाहती हैं और इस वजह से वह आए दिन खूब सुर्खियां बटोरती हैं।

फरहान अख्तर

zeenews

मशहूर संगीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो करीब साल भर से शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। इतना ही नही, सुनने में आ रहा है कि वह जल्दी ही उनसे शादी भी करने वाले हैं। उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान फरहान ने बताया था कि वह जल्दी ही शादी करेंगे। आपको बता दें कि अगर फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी से शादी करते हैं तो यह उनकी दूसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी अधुना भबानी से हुई थी। अधुना से उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम शाक्या अख्तर और अकिरा अख्तर है।  

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें। 

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago