बॉलीवुड

रणबीर से ब्रेकअप के बाद हो गया था दीपिका का ऐसा हाल, घरवालों ने दी थी डॉक्टर से मिलने की सलाह

Deepika Padukone: प्यार एक ऐसी चीज है जो किसी को भी हो सकती है। इस रोग से कोई भी बच नहीं पाता है। हर शख्स को जिंदगी में एक बार प्यार तो जरूर होता है। हालांकि कुछ लोग तो अपने प्यार की मंजिल पा लेते हैं लेकिन वहीं कुछ लोग होते हैं जिनको उनका प्यार नहीं मिलता है तो वो डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको दीपिका पादुकोण के बारे में बताएंगे जब रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं।

वैसे तो दीपिका बहुत ही खुश मिजाज इंसान हैं। कैमरे के सामने वो जब भी आती हैं उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा सामने नजर आता है। लेकिन हाल ही में दीपिका ने खुलासा किया कि वो डिप्रेशन के दौर से गुजर चुकी हैं और एक समय पर तो वो बेहोश तक हो गई थीं।

डिप्रेशन का शिकार हुई थीं दीपिका

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दीपिका ने अपने क्लिनिकल डिप्रेशन के बारे में एक ब्लॉग में लिखा था, मैंने 2014 में इन लक्षणों को अनुभव करना शुरू किया था। फरवरी महीने के बीच में लंबे समय तक काम करने के बाद मैं बेहोश हो गई थी। अगले सुबह जब मैं उठी तो मुझे कुछ भी महसूस नहीं हो रहा था और रोने का मन कर रहा था।

रणवीर सिंह को डेट करने और अपने करियर की बात करने को लेकर के दीपिका आगे कहती हैं, कागज पर, यह मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन समय होना चाहिए था। मेरी 4 यादगार फिल्में रिलीज हुई थीं। मेरा परिवार मुझे सपोर्ट कर रहा था और मैं उस इंसान को डेट कर रही थी जो बाद में मेरा पति बना। मुझे उस तरह का महसूस करने की जरुरत नहीं थी लेकिन मुझे महसूस हुआ। मेरे पास ऐसा करने का कोई कारण नहीं था लेकिन मैंने किया।

पूरा दिन सोना चाहती थीं 

दीपिका ने यह भी बताया कि उस वक्त वो सिर्फ पूरा दिन सोना चाहती थीं, किसी से मिलने और बात करने का मन नहीं होता था और सोना इसलिए था जिससे वो रिएलिटी को महसूस ना कर सकें। उन्होंने लिखा, हर समय थका हुआ और उदास महसूस कर रही थी। अगर कोई मुझे खुश करने के लिए खुशी वाले गाने बजाता था तो मुझे और खराब महसूस होता था। हर दिन उठना एक प्रयास की तरह होता था।

माता-पिता ने दी प्रोफेशनल से मदद की सलाह

दीपिका ने बताया कि उनके जिंदगी के इस दौर में उनके माता-पिता उनसे मिलने के लिए मुंबई आए थे। दीपिका की हालत देखकर उन लोगों ने उनसे किसी प्रोफेशनल से मदद लेने की सलाह दी थी। दीपिका ने लिखा, माता-पिता के रहने तक मैंने खुद को संभाल कर रखा लेकिन जैसे ही उन्होंने एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपना बैग पैक किया, मेरे आंसू निकल आए। मेरी मां ने मुझे देखा और पूछा कि क्या कुछ गलत हुआ है? लेकिन मेरे पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे काम पर समस्या हो रही है। तब उन्होंने कहा कि मुझे किसी प्रोफेशनल की जरूरत है।

times of india

हालांकि, अब दीपिका इस ट्रोमा से पूरी तरह से बाहर निकल आई हैं। उन्होंने रणवीर सिंह से बीते साल ही शादी की और हाल ही में कुछ दिन पहले दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह का जश्न मनाया है। वहीं बात करें फिल्मों की तों दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। वहीं रणवीर सिंह जल्द ही कपिल देव की बायोपिक 83 में कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़े:

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago