बॉलीवुड

दीपिका के लिए भाई की तरह हैं उनके बॉडीगार्ड जलाल, सैलरी में देती हैं इतनी मोटी रकम (Deepika Padukone Bodygard Jalal)

Deepika Padukone: सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों की बात की जाए तो उनके बॉडीगार्ड भी खुद को किसी सेलिब्रिटी से कम तो नहीं ही मानते हैं। उसी तरीके से बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपना एक पर्सनल बॉडीगार्ड रखा हुआ है। कई वर्षों से उनके ये बॉडीगार्ड उनके साथ नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण के साथ कई बार पब्लिक प्लेस में उनके इन बॉडीगार्ड जलाल को देखा जा चुका है।

जानिए दीपिका के बॉडीगार्ड को

Image Source (Vyaapaarsamachar.com)

कई वर्षों से जलाल बॉडीगार्ड के तौर पर दीपिका पादुकोण के साथ हमेशा नजर आ रहे हैं। बिल्कुल अपने परिवार के सदस्य की तरह ही जलाल को दीपिका पादुकोण मानती हैं। आपको शायद यह पता नहीं होगा कि जलाल को दीपिका पादुकोण अपना बॉडीगार्ड नहीं, बल्कि अपना भाई मानती हैं। जी हां, हर साल रक्षाबंधन के अवसर पर जलाल को दीपिका पादुकोण राखी बांधना नहीं भूलती हैं।

मानती हैं भाई

Image Source (Bollywoodbubble.com)

दीपिका के लिए जलाल कितने खास हैं, इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि वर्ष 2018 में भले ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में उनके सभी रिश्तेदार नहीं पहुंच पाए थे, पर इटली के लेक कोमो शहर में लड़कीवालों की ओर से जलाल भी वहां मौजूद थे। इस तरह से जलाल ने भी दीपिका के भाई होने का फर्ज अदा किया था।

सैलरी लाखों में (Deepika Padukone Bodygard Salary)

Image Source (Navbharattimes)

दीपिका पादुकोण के लिए जलाल बहुत ही खास हैं। अब जब वे उनके लिए इतना मायने रखते हैं तो जाहिर सी बात है कि जलाल का मेहनताना भी बहुत ही खास होगा। दीपिका पादुकोण ने वैसे कभी खुद से तो अपने मुंह से इसके बारे में नहीं बताया है, पर दो साल पहले ऐसा सुनने में आ रहा था कि अपने बॉडीगार्ड जलाल को दीपिका पादुकोण सैलरी के तौर पर Deepika Padukone Bodygard Salary 80 लाख रुपये सालाना दे रही हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो दीपिका पादुकोण अपने बॉडीगार्ड को साढ़े 6.5 लाख रुपये से भी ज्यादा हर महीने सैलरी के तौर पर देती हैं।

अब चूंकि यह जानकारी कई साल पहले सामने आई थी तो जाहिर सी बात है कि इस दौरान दीपिका पादुकोण ने अपने बॉडीगार्ड जलाल की सैलरी तो बढ़ाई ही होगी। अब जब उसी समय जलाल को दीपिका पादुकोण 80 लाख रुपए सालाना दे रही थीं तो जाहिर तौर पर इस वक्त जलाल को एक करोड़ रुपये सालाना से कम की तो सैलरी नहीं ही मिल रही होगी।

रिलीज होगी यह मूवी

Image Source (Orissapost.com)

दीपिका पादुकोण के फिल्मों की बात की जाए तो दीपिका पादुकोण की अंतिम फिल्म छपाक रही थी। वैसे, बॉक्स ऑफिस पर दीपिका पादुकोण की फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। हालांकि, क्रिटिक्स की ओर से इस फिल्म को लेकर कुछ अच्छे रिव्यूज जरूर आए थे। दीपिका पादुकोण जो अपने बॉडीगार्ड को भाई की तरह मानती हैं, उनकी अगली फिल्म 83 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसका बस रिलीज होना बाकी है। लॉकडाउन की वजह से उनकी इस फिल्म की रिलीज फिलहाल टली हुई है।

यह भी पढ़े

बिजी जाने वाला है साल

Image Source (Mashable.com)

आने वाले समय में दीपिका पादुकोण बहुत बिजी रहने वाली हैं। शकुन बत्रा की फिल्म में वे लॉकडाउन के बाद काम करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं। हॉलीवुड की प्रख्यात फिल्म द इंटर्न में भी दीपिका पादुकोण काम करने जा रही थीं। ऋषि कपूर को उनके साथ इस फिल्म में साइन किया गया था। ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में यह फिल्म अब बनेगी भी या नहीं, इस बारे में अब तक कोई खबर नहीं मिल सकी है। दीपिका पादुकोण जिन्होंने अपने बॉडीगार्ड जलाल को भाई की तरह मानकर रिश्तों के प्रति अपने कद्र का परिचय दिया है, उनके प्रशंसकों को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago