बॉलीवुड

जानें आखिर क्यों मेंटल हेल्थ पर WHO से बातचीत दीपिका को करनी पड़ी पोस्टपोन !

Deepika Padukone: बीते महीने पूर्व विश्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर डॉक्टर टेड्रोस से बातचीत की थी। उनके लाइव सेशन से हज़ारों लोग जुड़े थे, उस लाइव सेशन में उन्होनें विशेष रूप से कोरोना वायरस से बचाव के बारे बातचीत की थी। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए शेयर किया था कि, 23 अप्रैल को वो WHO के डायरेक्टर डॉक्टर टेड्रोस से इस पनेडेमिक कंडीशन में मेन्टल हेल्थ के बारे में चर्चा करेंगी। लेकिन अब मिली जानकारी के अनुसार दीपिका की विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर के साथ ये बातचीत कुछ समय के लिए पोस्टपोन हो गई है। आइये आपको बताते हैं क्यों दीपिका को ये लाइव सेशन पोस्टपोन करना पड़ा।

WHO से बातचीत पर दीपिका को किया गया ट्रोल

News18

सबसे पहले आपको बता दें कि, बीते दिनों जब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लोगों से विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर से मेंटल हेल्थ पर बातचीत के सेशन के बारे में बताया तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इस ट्रोल की मुख्य वजह ये है कि, बीते कुछ दिनों में विश्व स्वास्थ्य संगठन पर काफी संगीन आरोप लग रहे हैं। कुछ संगठनों का ऐसा मानना है कि, WHO लोगों से कोरोना वायरस के मुख्य फैक्ट्स को छुपाने की कोशिश कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का चीन से मिले होने की बात भी सामने आई है।

इतना ही नहीं बल्कि बीते दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी विश्व स्वास्थ्य संगठन पर संगीन आरोप लगाते हुए उनकी फंडिंग रोकने की बात कही थी। इन सभी आरोपों का लोगों के दिलों दिमाग पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा है। इसलिए जब दीपिका ने लोगों को WHO के साथ मेन्टल हेल्थ सेशन की बात की तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

यह भी पढ़े WHO का नया बयान, कोरोना को बताया इस फ्लू से भी ज्यादा खतरनाक !

Deepika Padukone ने बताई सेशन कैंसिल होने की बात

विश्व स्वस्थ्य संगठन के साथ सेशन कैंसिल होने की बात खुद दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी है। उन्होनें एक पोस्ट के जरिए लोगों को बताया है कि, “ मुझे आशा है कि आप सभी अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगें, मुझे बेहद खेद के साथ आप सभी को बताना पड़ रहा है कि, कुछ बेहद संगीन और ना टाले जा सकने वाली स्थितियों की वजह से पनेडेमिक की इस स्थिति में मेंटल हेल्थ को लेकर होने वाली बातचीत WHO के चीफ डॉक्टर टेड्रोस के साथ फिलहाल अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है।”

दीपिका ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा है कि, मेंटल हेल्थ भी इस समय काफी अहम् मुद्दा है। मुझे यकीन है कि, आप सभी इस चीज को भी महत्ता दे रहे होंगें। आपकी जानकारी के लिए एक बार फिर से बताते चले कि, आज 23 अप्रैल की शाम 7 बजकर 30 मिनट पर दीपिका WHO के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर टेड्रोस के साथ लाइव आने वाले थी। इस लाइव सेशन का मुख्य फोकस मेंटल हेल्थ से लड़ना था। अब आगे ये कब होगा इस बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago