बॉलीवुड

Love Story: फिल्म क्रू के सामने ही किस करने लगे थे दीपिका-रणवीर, डॉयरेक्टर के कट कहने पर भी नहीं रुके

Deepika Ranveer Love Story: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज यानि कि 14 नवंबर को अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी मना रहे हैं। आज से ठीक एक साल पहले 14 नवंबर 2018 को दोनों ने इटली के लेक कोमों में शादी की थी। दीपिका और रणवीर के कपल को ऑफस्क्रीन भी और ऑनस्क्रीन भी काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि इन दोनों के बीच का प्यार और केमिस्ट्री देखते ही बनती है। आज हम आपको इनकी एनिवर्सरी के मौके पर बताएंगे इनकी लाइफ का एक ऐसा किस्सा जिसे सुनकर आप शायद शर्म से लाल हो जाएं।

गोलियों की रासलीला से हुई प्यार की शुरूआत

Timesofindia

रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण पहले से ही पसंद थी। लेकिन इनकी लव स्टोरी की शुरूआत हुई संजय लीला भंसाली कि फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ से। यह पहली फिल्म थी जिसमें दीपिका और रणवीर ने एक साथ काम किया था और फिर उनके बीच इश्क की दास्तां की शुरूआत हुई। इस फिल्म की शूट के दौरान कुछ ऐसा हुआ था जिसके बारे में फिल्म के एक क्रू मेंबर ने खुलासा किया था।

डॉयरेक्टर के कट बोलने पर भी नहीं रूके रणवीर

दीपिका और रणवीर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खासा पसंद है। यही वजह है कि दोनों ने अब तक जिस भी फिल्म में साथ में काम किया है वो सभी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं। दर्शक उन दोनों की जोड़ी को पसंद करते हैं। कहा जाता है कि फिल्म ने ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के दौरान दोनों का इश्क परवान चढ़ा था। इस फिल्म में दीपिका और रणवीर के कई लव मेकिंग सींस थे। कई बार शूट के दौरान ऐसा हुआ कि सीन पूरा होने पर डॉयरेक्टर के कट बोलने के बाद भी दोनों सीन में इतना खोए रहते थे कि वो रूकते ही नहीं थे।

किस ने दिया कंफर्मेशन

Pinterest

क्रू मेंबर ने बताया था- ‘हमें ऐसा लगता था कि दोनों के बीच कुछ तो है। यह बात फिल्म के गाने ‘अंग लगा दे रे’ की शूटिंग के दौरान कंफर्म हुई। किसिंग सीन बहुत पैशनेट था। किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा था तब। मैं उस सीन को भूल नहीं सकता हूं। सिर्फ सक्रीन पर देखता हूं।’ क्रू मेंबर ने कहा- ‘वह दोनों उस वक्त भी किस करते थे जब डायरेक्टर कट बोल देता था। कट बोलने के बात भी जब दोनों एक दूसरे को किस करते रहे तब हमें कंफर्म हो गया।’

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब तक कुल 4 फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। सबसे पहले वो साल 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में नजर आए, जिसके बाद ‘फाइनडिंग फैनी’, ‘बाजीराव-मस्तानी’, ‘पद्मावत’ में साथ काम किया और अब जल्द ही दोनों फिल्म ‘83’ में नजर आएंगे, जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और फिल्म में दीपिका का एक कैमियो रोल होगा जिसमें वो कपिल देव की पत्नी की किरदार निभाते नजर आएंगी।

इस तरह सेलिब्रेट करेंगे एनिवर्सरी

Deccanchronicle

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी को भले ही काफी प्राइवेट रखा हो लेकिन भारत वापस आकर उन्होंने अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टियां रखी थीं जो कि शादी की ही तरह काफी ग्रैंड थीं। अब ऐसे में एक सवाल जो फैंस को बेचैन किए हुए है वो है कि आखिर दोनों अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी कैसे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

लोग कयास लगा रहे थे कि शादी की ही तरह उनकी पहली एनिवर्सरी का सेलिब्रेशन भी काफी ग्रैंड होगा, लेकिन हम आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह ने कुछ अलग ही प्लानिंग कर रखी थी। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी फैमिली के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए निकले थे, जिसके बाद वो पद्मावती टेंपल भी जाएंगे। ये मंदिर तिरुपति बालाजी मंदिर के पास ही स्थित है। तिरूपति में दर्शन करने के बाद वो दोनों परिवार सहित अमृतसर (गोल्डन टेंपल) जाएंगे और फिर 15 नवंबर को मुंबई वापस लौट आएंगे।

दीपिका-रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट

Dott87

वहीं बात करें दीपिका और रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजक्ट की तो इन दिनों रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 83 को लेकर के काफी खबरों में हैं। फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का एक पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे खुद रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस तस्वीर में रणवीर सिंह कपिल देव का नटराज पोज करते हुए दिखे हैं।

वहीं बात करें दीपिका की तो इन दिनों वो अपनी फिल्म छपाक को लेकर काफी बिजी हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी का किरदार निभाया है। शादी के बाद दीपिका पहली बार इस फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म छपाक की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिसमें दीपिका को पहचानना बेहद ही मुश्किल था।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago