बॉलीवुड

फैन ने शेयर किया जिगर का गाना, तो धर्मेंद्र को याद आई वो जगमगाती सड़क

Dharmendra Recalls Shooting Special Song: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया में हमेशा बड़े ही सक्रिय नजर आते हैं। उन्हें हमेशा यहां अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए देखा जाता है। कई बार वे पुरानी तस्वीरों और वीडियो को भी शेयर करके पुराने दिनों को याद करते हैं। धर्मेंद्र ने अब 1984 में रिलीज हुई अपनी फिल्म जिगर ‘Jagir’ के गाने ‘एमोन मोजर सोहोर जरा’ से जुड़ी हुई एक याद सोशल मीडिया में शेयर की है।

शेयर किया वीडियो क्लिप(Dharmendra Recalls Shooting Special Song)

दरअसल धर्मेंद्र के एक फैन ने एक गाना, जिसमें धर्मेंद्र मिथुन चक्रवर्ती, प्राण, डैनी डेंजोंगप्पा और जीनत अमान के साथ नजर आए थे और जिसे प्रख्यात गायक किशोर कुमार ने गाया था, उसका एक छोटा सा क्लिप ट्वीट किया था। इसे देखकर धर्मेंद्र को एक पुरानी बात याद आ गई। उन्होंने इस क्लिप को फिर से शेयर किया और इसके ऑप्शन में इससे जुड़ी याद के बारे में लिखा है।

धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा

‘एमोन मोजर सोहोर जरा’ गाना, जिसकी शूटिंग बंगाल की सड़कों पर हुई थी, इसके बारे में धर्मेंद्र ने लिखा कि काकोली को इस प्यारी सी क्लिप के लिए धन्यवाद। सिटी ऑफ जॉय से मुझे बहुत प्यार है। मैं हमेशा ग्रैंड होटल में ठहरता था। जगमगाती हुई प्रिंसेस स्ट्रीट होटल के बगल में ही है और अक्सर आधी रात को हम यहां सड़क पर घूमने निकल जाते थे। गांव से आए इस युवक के लिए यह मस्ती भरा पल था।

गौरतलब है कि फिल्म जिगर का निर्देशन प्रमोद चक्रवर्ती ने किया था। वर्ष 1984 की यह सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। बंगाली में भी यह फिल्म तीन मूर्ति के नाम से डब की गई थी।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago