Image Source (bollywoodclassroom.com, livelaw.in)
Famous Journalists Wives: टीवी पत्रकारिता की दुनिया में बहुत से ऐसे पत्रकार हैं, जिन्होंने अपना एक ऐसा नाम बना लिया है, जिसकी वजह से हर कोई उन्हें आसानी से पहचान लेता है। अपनी प्रतिभा, अपने विचार और अपनी कम्युनिकेशन स्किल के दम पर इन पत्रकारों ने पत्रकारिता जगत में अपना लोहा मनवा लिया है। इनके जरिए राजनीति से लेकर मनोरंजन और खेल जगत के हर अपडेट आप तक आसानी से पहुंच जाते हैं। सोशल मीडिया में भी इनके फॉलोअर्स की संख्या जबरदस्त है। फिर भी इन मशहूर पत्रकार की बीवियों के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होगी। तो चलिए यहां हम आपको बता रहे हैं कि क्या करती हैं इन नामी-गिरामी टीवी पत्रकारों की लाइफ पार्टनर?
दीपक चौरसिया, जिन्होंने भारत में टीवी पत्रकारिता के शुरुआती दौर में जबरदस्त लोकप्रियता बटोरी और टीवी जगत का लोकप्रिय चेहरा बन गए, उनकी पत्नी का नाम अनुसूया रॉय है। न्यूज़ नेशन से जुड़े दीपक चौरसिया की पत्नी अनुसूया भी पत्रकारिता जगत से जुड़ी हुई हैं। अनुसूया एनडीटीवी सहित कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं।
टीवी पत्रकारिता की दुनिया में रजत शर्मा एक ऐसा नाम हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रजत शर्मा वर्तमान में इंडिया टीवी के संपादक हैं। साथ ही वे एक जाने-माने न्यूज़ एंकर भी हैं। रजत शर्मा की पत्नी का नाम है रितु धवन। इंडिया टीवी में मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर रितु धवन काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने इंडिया टीवी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार भी संभाला हुआ है।
देश में टीवी पत्रकारिता के शुरुआती दौर से ही राहुल कंवल को इंडिया टुडे ग्रुप के साथ जुड़े हुए देखा गया है। राहुल कंवल ने टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में आज अपनी एक विशेष पहचान बना ली है। वर्तमान में भी वे इंडिया टुडे ग्रुप से ही जुड़े हैं। राहुल कंवल की पत्नी का नाम है जसलीन धनोटा। वर्ष 2011 में राहुल और जसलीन की शादी हुई थी। कम्युनिकेशन फॉर यूएन नामक एक संस्था के लिए जसलीन काम कर रही हैं।
टीवी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर चेहरों में राजदीप सरदेसाई का चेहरा भी शुमार है। राजदीप सरदेसाई टीवी के जाने-माने न्यूज़ एंकर हैं। राजदीप सरदेसाई की पत्नी का नाम है सागरिका घोष। वे एक पत्रकार हैं। राजदीप सरदेसाई के साथ सागरिका घोष को भी CNN IBN चैनल पर एंकरिंग करते हुए देखा जाता था। वर्तमान में भी सागरिका घोष देश की एक मशहूर पत्रकार के रूप में काम कर रही हैं।
अर्नब गोस्वामी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। अर्नब गोस्वामी ने टाइम्स नाउ चैनल के साथ जब काम किया तब एक न्यूज़ एंकर के तौर पर उन्हें जबरदस्त पहचान मिली। अपनी आक्रामक शैली में न्यूज़ एंकरिंग करने के लिए अर्नब गोस्वामी जाने जाते हैं। वर्तमान में रिपब्लिक भारत नामक चैनल वे चला रहे हैं। अर्नब गोस्वामी की पत्नी का नाम है सम्यब्रत रे गोस्वामी। वे रिपब्लिक टीवी की-ऑनर हैं।
सुधीर चौधरी जी न्यूज के संपादक हैं। वे देश के एक जाने-माने न्यूज़ एंकर हैं। ज़ी न्यूज़ पर डीएनए शो के लिए विशेष तौर पर उन्हें जाना जाता है। सुधीर चौधरी की पत्नी का नाम है नीति चौधरी। चर्चा में नीति तब आई थीं जब नवीन जिंदल मामले में सुधीर चौधरी को जेल में बंद कर दिया गया था। सुधीर चौधरी की रिहाई के लिए नीति ने कैंडल मार्च भी निकाला था।
यह भी पढ़े
देश के बेहद लोकप्रिय पत्रकार के तौर पर रवीश कुमार की पहचान है। रवीश कुमार एनडीटीवी से जुड़े पत्रकार हैं। मैग्सेसे अवार्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। रवीश कुमार की पत्नी का नाम है नयना दास गुप्ता। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्री राम कॉलेज में नयना दास गुप्ता इतिहास पढ़ा रही हैं।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…