बॉलीवुड

उंगली कटवाने जा रहे थे ऋतिक, ऑपरेशन से ठीक पहले इस महिला ने किया मना

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टार रहे हैं, जिनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट हो गई थी और अपनी पहली ही फिल्म से रातों-रात वे स्टार का खिताब हासिल करने में कामयाब हो गए थे। ऋतिक रोशन खुद से जुड़ी हुई एक बात की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल आमजनों के हाथों में 10 ही उंगलियां होती हैं, लेकिन ऋतिक रोशन के हाथों में 11 उंगलियां हैं। ऋतिक रोशन को अपनी उंगलियों की वजह से कभी किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं हुई है, मगर फिर भी बचपन में इस बात से ऋतिक खुश नहीं रहते थे।

दोस्त उड़ाते थे मजाक (History Behind Hrithik Roshan 6th Finger)

Image Source: Catchnews.com

ऋतिक रोशन कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि स्कूल के दिनों में उन्हें अपने एक हाथ में 5 की जगह 6 उंगलियां होने की वजह से बहुत ही खराब महसूस होता था। दो अंगूठे वाले हाथ होने की वजह से स्कूल के दौरान ऋतिक के मुताबिक उनके दोस्त उनका बहुत मजाक उड़ाया करते थे। यही वजह थी कि स्कूल में ऋतिक अलग-थलग भी रहने लगे थे।

कटवाने की सोच ली थी

बड़े परदे पर भी ऋतिक रोशन को कई बार अपने दो अंगूठे वाले हाथ को छुपाने की कोशिश करते हुए देखा जा चुका है। बॉलीवुड में ऋतिक जब अपनी पहली फिल्म करने जा रहे थे, तब इसकी वजह से वे बहुत ही परेशान चल रहे थे। उस वक्त वे इसके कारण इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने अपने अंगूठे को कटवाने के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया था।

मां नहीं हुईं तैयार

Bollywood Hungama

ऋतिक की अपने पिता राकेश रोशन से भी अपने इस अंगूठे को कटवाने को लेकर बातचीत हो गई थी। ऑपरेशन के लिए वे तैयार भी हो गए थे। हालांकि, ऋतिक की मां पिंकी इस चीज के लिए तैयार नहीं हो रही थीं। उनका यह कहना था कि यदि बचपन से लेकर अब तक इस अंगूठे की वजह से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है तो इस अंगूठे को कटवाने का कोई मतलब नहीं बनता। ऋतिक रोशन ने मां की सलाह मान ली और उन्होंने अंगूठे का ऑपरेशन करवाने का अपना प्लान ड्रॉप कर दिया था।

यह भी पढ़े

लॉकडाउन में एक्स वाइफ के साथ

अपनी पत्नी सुजैन खान से ऋतिक रोशन पहले ही अलग हो चुके हैं। हालांकि, इस वक्त जब लॉकडाउन चल रहा है तो दोनों साथ में ही रह रहे हैं। दोनों के साथ में रहने की वजह हैं उनके बच्चे। दरअसल, इन दिनों सुजैन खान और ऋतिक रोशन इसलिए साथ में रह रहे हैं, ताकि माता-पिता दोनों का प्यार उनके बच्चों को मिलता रहे। लॉकडाउन के बीच उनके बच्चे किसी एक के साथ न रहकर दोनों के साथ समय बिता सकें। इसका मतलब यह हुआ कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान इन दिनों अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का आनंद ले रहे हैं। इसी क्रम में ऋतिक और सुजैन का एक वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें अपने बच्चों के साथ दोनों बड़े खुश नजर आ रहे हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago