Hrithik Roshan: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से पूरा देश इस समय एक जंग लड़ रहा है। ऐसे में कई सितारे कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। बात करें वरुण धवन या कार्तिक आर्यन की तो वह टिक-टॉक और इंस्टाग्राम के ज़रिए वीडियो बनाकर लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने की और लॉकडाउन नियमों का पालन करने के लिए जागरुक कर रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सितारे एक शॉर्ट वीडियो में भी नज़र आए थे।
अब ऋतिक रोशन भी अपने खास अंदाज़ में लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ जागरुक कर रहे हैं। ऋतिक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने कोरोना के खिलाफ देशभर में चल रही जंग की तुलना शतरंज के खेल से की है। इस पोस्ट में ऋतिक अपने बेचे के साथ शतरंज खेलते नज़र आ रहे हैं।
ऋतिक ने इस पोस्ट के कैप्शन में एक कविता शेयर करके लिखा , ”फोकस। अपना ध्यान बनाएं रखें। सभी नियमों का पालन करो। पहले से ही अगले कुछ स्टेप्स दिमाग में तैयार रखो। हमेशा तैयार रहो। आपको कुछ चीजों का बलिदान देना पड़ सकता है। लेकिन ठीक है। अपने हर कदम के नफे-नुकसान के बारे में सोचो।”
यह भी पढ़े ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान ने एक बार फिर साथ रहने का किया फैसला, ये है वजह
ऋतिक ने आगे लॉकडाउन को लेकर लाहपरवाही बरतने वालों के लिए लिखा कि ‘गलतियों के चलते जान जाने का खतरा हो सकता है। करीब मत जाओ और दूर से ही निशाना लगाओ। खुद को और अपने परिवार को बचाओ। ये केवल एक खेल नहीं है। और हां, शुरुआत करने से पहले हाथ ज़रूर धो लें। मुझे लगता है कि सभी तरह के नियम एक ही जैसे होते हैं। चलो इस जंग की जीतते हैं।” ऋतिक के द्वारा लिखे गए इस कैप्शन को लोग काफी क्रिएटिव बता रहे हैं। उनका इस खास अंदाज़ में लोगों को समझाना काफी पसंद किया जा रहा है। ऋतिक के काम की बात करें तो वह आखरी बार अपनी फिल्म वॉर में नज़र आए थे। इससे पहले उन्होंने सुपर 30 फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीत लिया था।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…