Image Source: Bookmyshow.com
Indian Celebrities Mysterious Death: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद पूरी इंडस्ट्री इस वक्त अचंभित है। उनके आत्महत्या की वजहों की जांच पुलिस कर रही है। ऐसे कई बॉलीवुड व टीवी स्टार्स हैं, जिनकी मौत एक रहस्य आज भी बनी हुई है।
बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार परवीन बॉबी उन बॉलीवुड स्टार्स में शामिल हैं, जिनकी मौत एक रहस्य आज भी बनी हुई है। 22 जनवरी, 2005 को परवीन बॉबी को अपने घर में मृत पाया गया था। मरने से 2 दिन पहले से कुछ भी उन्होंने खाया-पीया नहीं था। उन्हें गैंग्रीन और डायबिटीज भी थी। उनकी मौत की वजह भूख को बताया गया था।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की वर्ष 2018 में 24 फरवरी को जब मौत की खबर सामने आई थी तो किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था। दुबई में बाथटब में गिरने की वजह से श्रीदेवी की दम घुटने से मौत हो गई। हालांकि, उनके पति बोनी कपूर पर गंभीर आरोप भी लगे। वैसे, बाद में पुलिस की जांच में यही बताया गया कि श्रीदेवी की मौत दुर्घटनावश डूबने की वजह से ही हुई थी। फिर भी श्रीदेवी की मौत एक रहस्य ही बनी हुई है।
टीवी की आनंदी के तौर पर मशहूर प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल, 2016 को फांसी लगाकर अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। हालांकि, प्रत्युषा के पैरंट्स और उनके दोस्तों ने प्रत्युषा की हत्या करने का आरोप उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रत्यूषा की मौत की वजह दम घुटना बताया गया। प्रत्युषा बनर्जी भी उन स्टार्स में शामिल हैं, जिनकी मौत एक रहस्य आज भी बनी हुई है।
फिल्म हीर रांझा में नजर आईं बड़ी खूबसूरत अभिनेत्री प्रिया राजवंश, जो कि देव आनंद के भाई चेतन आनंद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थीं, 27 मार्च, 2000 को जुहू स्थित चेतन आनंद के बंगले में उनकी हत्या कर दी गई थी। चेतन आनंद के दोनों बेटों एवं कर्मचारियों पर उनकी हत्या करने का आरोप लगा था। आज 20 साल उनकी मौत को बीत गए हैं, लेकिन अब तक प्रिया राजवंश की मौत एक रहस्य ही बनी हुई है।
सफलता की सीढ़ियां चढ़ते वक्त अचानक 19 वर्षीय दिव्या भारती की मौत की खबरें सामने आई थीं। पांचवी मंजिल से गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दिव्या भारती उस वक्त नशे की हालत में थीं। हालांकि दिव्या भारती के फैंस अब भी उनके पति साजिद नाडियाडवाला की भूमिका पर सवाल खड़े करते हैं। आज भी दिव्या भारती की मौत एक रहस्य ही बनी हुई है।
मशहूर फिल्म निर्माता मनमोहन देसाई, जिन्होंने अमर अकबर एंथोनी, कुली और धरम-वीर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, 1 मार्च, 1994 को बालकनी से गिरने से उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत हत्या थी या आत्महत्या, आज तक यह पता नहीं चल पाया है। इस तरह से मनमोहन देसाई की मौत भी एक रहस्य आज तक बनी हुई है।
टीवी जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक जिया खान ने केवल 25 साल की उम्र में अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद जिया की मां ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जिया को अबॉर्शन कराना पड़ा था। इसके अलावा और भी कई ऐसे कारण थे, जिसकी वजह से जिया की हत्या की जा सकती थी। हालांकि, आज तक यह साफ नहीं हो पाया कि जिया ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या की गई। इस तरह से जिया भी उन स्टार्स में शामिल हैं, जिनकी मौत एक रहस्य ही बनी हुई है।
इस तरह से इन स्टार्स की मौत एक रहस्य बनी हुई है और आज तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…