बॉलीवुड

Lockdown: सलमान के फार्महाउस पर फंसी जैकलीन, बताया अपने दिल का हाल

Jacqueline Fernandez at Salman Khan Farmhouse :कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन घोषित है। लॉकडाउन की वजह से कई लोग जगह जगह फंसे हुए हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी आता है। दरअसल, मोहतरमा सलमान खान के फॉर्महाउस पर गई थी, लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से वे वहीं फंस गई और अब उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपना हालचाल बताया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए न सिर्फ सलमान खान के फॉर्महाउस की तारीफ की, बल्कि वहां उनका दिन कैसे बीत रहा है, इस पर भी खुलकर चर्चा की। जैकलीन फर्नांडिस ने बताया कि सलमान खान के फॉर्महाउस पर उन्हें बहुत ही ज्यादा अच्छा लग रहा है और वे वहां खूब मस्ती भी कर रही हैं।

सलमान के फॉर्महाउस पर ये सब करती हैं जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez at Salman Khan Farmhouse)

Instagram/Jacqueline Fernandez

बॉम्बे टाइम्स से रुबरू होते हुए जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि फॉर्महाउस पर मैं घुड़सवारी, स्विमिंग और खुद को फिट रखने के लिए योगा भी करती हूं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अब मैं खुद के साथ बहुत ही ज्यादा टाइम स्पेंड कर रही हूं। साथ ही प्रकृति के बीच रहना बहुत अच्छा लग रहा है। कुल मिलाकर, जैकलीन फर्नांडिस लॉकडाउन का पूरा फायदा उठा रही हैं।

फैमिली को मिस कर रही हैं जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez Missing Family in Lockdown)

जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इन दिनों मैं अपने करीबी दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड कर रही हूं, लेकिन मुझे अपनी फैमिली की बहुत याद आ रही है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी फैमिली से डिजीटली टच में रहती हूं, लेकिन फिर भी मुझे उनकी कमी खल रही है। इतना ही नहीं, वे अपनी बिल्लियों को भी मिस कर रही हैं, जो उनके मुंबई वाले घर में है।

जॉन अब्राहम के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर (Jacqueline Fernandez New Movie after Lockdown)

लॉकडाउन खत्म होने के बाद जैकलीन फर्नांडिस की नई फिल्म की शूटिंग शुरु होगी, जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम नजर आएंगे। अपनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं बेसब्री से शूटिंग का इंतजार कर रही हूं। शूटिंग के लिए तैयार होना और फैंस के बीच जाना, ये सब बहुत याद आ रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में वे बादशाह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी, जिसे उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया था।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago