बॉलीवुड

राजनीति में आने ना आने के सवाल पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह जवाब

Kangana Ranaut on Himachal Pradesh Assembly Poll: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है। किसी भी बात पर कंगना हमेशा खुलकर बात करना पसंद करती हैं। कंगना रनौत ने रविवार को कहा कि उन्हें राजनीति में रुचि है लेकिन वह इसे करियर के रूप में नहीं लेना चाहती हैं क्योंकि कंगना रनौत ने कहा कि उनके पास अभी वक्त है कि वह राजनीति में अपना करियर शुरू कर सके लेकिन फिल्मों में राजनीति को लेकर अपनी रुचि जरूर दिखाना चाहेंगी।

कंगना का राजनीति में आने का नहीं है कोई इरादा

कंगना ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह अपने फिल्मी करियर पर पूरी तरह से फोकस करना चाहती हैं और राजनीति में उनका आने का कोई इरादा नहीं है। हां! लेकिन राजनीति में इन्हें गहरी दिलचस्पी है पर करियर के रूप में राजनीति में नहीं जा पाऊंगी। बता दें कि कंगना ने अपना फिल्मी करियर 16 वर्ष की उम्र में ही शुरू कर दिया था और आज काफी संघर्ष के बाद आज इस मुकाम पर पहुंची है।

कंगना ने अपनी फिल्मों में देशभक्ति दिखाने की कही बात

अभिनेत्री कंगना रनौत ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि “वह एक देशभक्त है और अपनी फिल्मों में पूर्ण रूप से देश भक्ति दिखाना चाहती हैं और वह सभी देशभक्तों को साहस देती है जो अपने देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन अभी मैं अपने फिल्मी करियर पर पूरा फोकस करना चाहूंगी।”

कंगना ने आगे कहा कि मैं राजनीति की सभी पार्टियों का समर्थन करती हूं जो अपने देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं चाहे वह किसी भी पार्टी से हों। मैं राजनीति को ध्यान में रखते हुए फिल्म बनाऊंगी।

Facebook Comments
Shivangi Jain

Share
Published by
Shivangi Jain

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago