बॉलीवुड

कंगना रनौत ने खिलाड़ी कुमार को लेकर ये क्या कह दिया !

Kangana Ranaut Says She Got Secret Calls From Akshay Kumar: कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर बड़ा दावा किया है। इस बार कंगना ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मूवी माफिया को लेकर बड़ी बात कही हैं। 

बॉलीवुड(Bollywood) एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut) को कंट्रोवर्सी क्वीन कहना गलत नहीं होगा। जिस तरह वो बेबाक बयानबाज़ी करती है, सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी बात रखती है इतना दमखम शायद ही किसी एक्ट्रेस में देखने को मिले। अब एक बार फिर अपने दावों को लेकर वो चर्चा में है और इस बार उनके बयानों के घेरे में कोई और नहीं बल्कि खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार है। यहां तक कि उन्होंने मूवी माफिया को भी आड़े हाथों लिया है। उनकी माने तो अक्षय कुमार ने उन्हें सीक्रेट कॉल किया था।  

बता दें कि कंगना रनौत(Kangana Ranaut) की फिल्म थलाइवी का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था। फिल्म के ट्रेलर की काफी तारीफ हुई। उनकी तारीफ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार(Akshay Kumar) ने भी की है। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि हाल ही में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर बताया कि अक्षय कुमार ने भी उनकी फिल्म की तारीफ की है,(Kangana Ranaut Says She Got Secret Calls From Akshay Kumar) लेकिन वह खुलकर नहीं बोल सकते क्योंकि उन्हें मूवी माफिया का डर है।

दरअसल, कंगना ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘बॉलीवुड में बहुत ही पक्षद्रोही लोग हैं कि अगर वह मेरी तारीफ भी कर लेंगे तो वह मुसीबत में आ सकते हैं। मुझे कई सीक्रेट कॉल्स और मैसेज आए हैं। यहां तक की बड़े स्टार जैसे कि अक्षय कुमार(Akshay Kumar) ने भी मेरी फिल्म थलाइवी(Thalaivi) के ट्रेलर की तारीफ की। लेकिन आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की फिल्म की तरह वह मेरी फिल्म की ओपनली तारीफ नहीं कर सकते। मूवी माफिया का डर।’

यह भी पढ़े

अब कंगना का ये दावा कितना सच है, क्या वाकई अक्षय कुमार को मूवी माफिया का डर है, इसका जवाब तो खुद अक्षय कुमार ही दे सकते हैं। हालांकि हम तो यही उम्मीद करेंगे कि अपने इस दावे को लेकर कंट्रोवर्सी क्वीन फिर किसी कंट्रोवर्सी में न पड़ जाएं। 

Facebook Comments
Ruchi Bhardwaj

Share
Published by
Ruchi Bhardwaj

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago