करिश्मा कपूर…बॉलीवुड की वो अभिनेत्री जिन्होने हर बार अपने किरदार से ये साबित किया कि उनमें कुछ तो बात है। फिज़ा, ज़ुबैदा, शक्ति जैसी फिल्मों में उनका अभिनय..वाकई एक अमिट छाप छोड़ गया है। महज़ 17 साल की उम्र ही तो थी करिश्मा कपूर की, जब वो बॉलीवुड में आई। नाम था ‘प्रेम कैदी’। लेकिन करिश्मा कपूर को असल पहचान मिली फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ से। जिसमे उनके अपोज़िट थे आमिर खान। फिल्म की कहानी और दोनों के बीच कैमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि उसके बाद करिश्मा कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, बीवी नंबर 1, दुल्हन हम ले जाएंगे, दिल तो पागल है, जीत, राजा बाबू, जुड़वा, साजन चले ससुराल ये वो तमाम फिल्में रहीं जिन्हे दर्शकों का खूब प्यार मिला और ये टिकट खिड़की पर खूब चलीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करिश्मा कपूर का ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था? बल्कि करिश्मा को तो बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए बगावत तक करनी पड़ी थी। जी हां…आलम ये था कि करिश्मा की खातिर उनकी मां बबीता पति रणधीर कपूर से कई सालों तक अलग रहीं।
दरअसल, कपूर खानदान की परंपरा थी कि घर की कोई बहू-बेटी सिनेमा में काम नहीं करेगी। ये परंपरा करिश्मा कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर ने बनाई थी जिसका सभी ने पालन भी किया था। लेकिन करिश्मा कपूर बॉलीवुड में अभिनेत्री बनना चाहती थीं। इसमें करिश्मा का पूरा साथ दिया उनकी मां बबीता ने। हालांकि इस बात को लेकर मां बबीता और पिता रणधीर कपूर के बीच काफी अनबन हुई थी और वो 1988 में एक दूसरे से अलग भी हो गए थे। जिसके बाद शुरू हुई संघर्ष की कहानी। ये वो वक्त था जब करिश्मा के साथ केवल उनकी मां बबीता खड़ी थीं। लेकिन उनकी मां बबीता ने न केवल अकेले दोनों बेटियों को संभाला बल्कि करिश्मा कपूर के रूप में बॉलीवुड को एक बेहतरीन अदाकार भी दीं।
अनारी (1993)
अंदाज़ अपना अपना (1994)
राजा हिंदुस्तानी (1996)
दिल तो पागल है (1997)
हीरो नंबर 1(1997)
कुली नंबर 1(1995)
बीवी नंबर 1 (1999)
जीत(1996)
हम साथ-साथ हैं (1999)
फ़िज़ा (2000)
जुबेदा (2001)
शक्ति: द पावर (2002)
साल 2003 में करिश्मा शादी के बंधन में बंध गईं उन्होने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। जिसके बाद उन्होने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई और 2012 में दोनों की राहें जुदा हो गई। फिलहाल शादी के बाद से ही करिश्मा ने फिल्मों से दूरी बना ली है। वो अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताती हैं।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…