बॉलीवुड

सामने आया ‘लव आज कल’ का डांस नंबर ‘हां मैं गलत’, तीन मिनट में बयां कर रहा पूरी कहानी

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आज कल की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म से जुड़ी नई-नई चीजें सामने आती जा रही हैं। कभी कार्तिक आर्यन इसे लेकर कुछ शेयर करते हैं तो कभी सारा अली खान। कभी फिल्म से जुड़े पोस्टर सामने आते हैं तो कभी फिल्म के गाने। फिल्म की शूटिंग से जुड़े किस्से भी सुनने को मिलते रहे हैं। यही नहीं, कार्तिक आर्यन और सारा अली खान खुद से जुड़े पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं, ताकि वे फैन्स से जुड़े रहें और फिल्म को लेकर फैन्स की बेसब्री बढ़ती जाए।

तीन मिनट का गाना

इसी क्रम में फिल्म के नए गाने को भी रिलीज कर दिया गया है। गाने के बोल हैं ‘हां मैं गलत।’ यह एक पार्टी नंबर नजर आ रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को कभी आरुषि शर्मा तो कभी सारा अली खान के साथ देखा जा रहा है। गाने में कार्तिक आर्यन कभी सारा तो कभी आरुषि के साथ डांस करते हुए और रोमांस करते हुए देखे जा रहे हैं। प्रीतम के संगीत की वजह से यह गाना सुनने लायक हो गया है। अरिजीत सिंह और शाश्वत सिंह ने गाने को अपनी कमाल की आवाज दी है। इरशाद कामिल ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं। गाने की अवधि लगभग तीन मिनट की है। गाना छोटा ही है, लेकिन इसे बहुत पसंद किया जा रहा है। गाना लॉन्च क्या हुआ कि देखते-ही-देखते यह सोशल मीडिया के साथ यूट्यूब पर भी ट्रेंड करने लगा।

क्या है गाने में?

Peepingmoon

गाना जैसे ही शुरू होता है तो इसमें सबसे पहले कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को बाइक पर सवार देखा जाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि ये लोग किसी क्लब में हैं। इस क्लब में रंग-बिरंगी लाइटें लगी हुई देखने को मिलती हैं। आधुनिक कहावतें भी इस क्लब की दीवारों पर लिखी हुई नजर आती हैं। क्लब में युवा भरे पड़े हैं। प्रीतम का संगीत बज रहा है और सभी इस पर जमकर डांस कर रहे हैं। देखते-ही-देखते इस गाने में कहानी 90 के दशक में पहुंचे जाती है। गाने के इस दृश्य में कार्तिक आर्यन को आरुषि के साथ देखा जा सकता है। दोनों इस गाने में रोमांस करते हुए नजर आते हैं। गाने में कार्तिक आर्यन की जोड़ी जितनी अच्छी सारा अली खान के साथ लग रही है, उतनी ही अच्छी आरुषि शर्मा के साथ भी नजर आ रही है।

इम्तियाज के शब्दों में

KoiMoi

इम्तियाज अली ने इस गाने के बारे में बात भी की है। उन्होंने गाने को लेकर बताया है कि इस गाने को देखकर पूरी फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। गाने में पुराने पोस्टर देखने को मिल रहे हैं। कई तरह की पुरानी चीजें और कई पुराने चित्र भी इसमें नजर आ रहे हैं। इम्तियाज के मुताबिक ये सभी प्रतीकात्मक हैं। सभी का फिल्म की कहानी से जुड़ाव है। फिल्म के विषय और फिल्म के भाव को ये सभी मिलकर बड़ी ही खूबसूरती से बयां कर रहे हैं।

प्रीतम मानते हैं

Times of India

प्रीतम, जिन्होंने इस गाने में अपना संगीत दिया है, उन्होंने भी गाने को लेकर बात की है। प्रीतम ने इस बारे में कहा है कि कुछ बेहद आसान और रोमांचक हम देना चाह रहे थे, जो कुछ ऐसा भी हो कि वह लोगों के साथ हमेशा के लिए रह जाए। प्रीतम का कहना है कि यह गाना ‘हां मैं गलत’ पर लोग डांस भी कर सकते हैं और यह एक ऐसा गाना है जिसे हमेशा के लिए याद रखा जा सकता है।

ऐसी होगी फिल्म

Youtube

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को दो तरह की भूमिकाएं निभाते हुए देखा जाएगा। एक भूमिका में तो वे 90 के दशक में आरुषि शर्मा के साथ नजर आएंगे, जबकि दूसरी भूमिका में वे आधुनिक वक्त में यानी कि 2020 में सारा अली खान के साथ प्यार करते हुए दिखेंगे। फिल्म में दो जमाने के पहले प्यार की कहानी दर्शकों को देखने के लिए मिलेगी।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago