बॉलीवुड

कौन बनेगा करोड़पति में सुरों की महफ़िल सजाने पहुंचे बादशाह, बताया अपने नाम का राज

KBC 13 Badshah Neha Kakkar: कौन बनेगा करोड़पति में शानदार शुक्रवार एपीसोड में इस बार सुरों की महफ़िल सजने वाली है। इस बार रैपर बादशाह और नेहा कक्कड़ बिग बी के मेहमान बनने वाले हैं। इस स्पेशल एपिसोड में बदशाह यह भी खुलासा करते नजर आएंगे कि उन्होंने अपना नाम बादशाह क्यों रखा।

कैसे बने बादशाह

शो के दौरान अमिताभ बच्चन बादशाह से सवाल करते हैं, आपका नाम आदित्य प्रतीक सिंह से बादशाह कैसे पड़ गया। बादशाह बताते हैं, “पहले मेरा नाम हुआ करता था ‘कूल इक्वल’ जो थोड़ा अटपटा सा था। मेरी जो ई-मेल आईडी हुआ करती थी, मैंने उसी को स्टेज नेम बना लिया था। बाद में मुझे थोड़ी अक्ल आई और लगा कि ये अटपटा सा नाम है। बाद में जब मैं स्टेज नेम खोज रहा था उसी वक्त शाहरुख खान की फिल्म आई थी ‘बादशाह’। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। सो वहीं से ये नाम रख लिया। ज्यादा मेहनत नहीं लगी।”

रैप करते नजर आए अमिताभ

अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) पूछते हैं, अगर मैं रैपर होता तो अपना क्या नाम रखता? इस पर बादशाह जवाब देते हैं, “है न नाम, एबी बेबी।” इस पर बिग बी उन्हें अपने लिए सच मुच कोई अच्छा सा नाम चुनने को कहते हैं। इसपर बादशाह जवाब देते हैं, सर अमिताभ बच्चन से बड़ा कोई नाम है ही नहीं। इसके बाद बादशाह ने अमिताभ से रैप करने की गुजारिश की। वह बिग बी को गाने के बोल देते हैं, सड़कों पे चले जब लड़कों के दिल में तू आग लगा दे बेबी फायर। अमिताभ बच्चन उसी लय में ‘जजजजजज’ कर देते हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन बादशाह के साथ गाते भी हैं।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने एपीसोड का प्रोमों जारी कर दिया है। जिसमें दोनों सिंगर लड़की ब्यूटीफुल गाना गाते हुए शो में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। फैन्स केबीसी 13 का ये एपीसोड देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं ।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago